फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   घाघरा ने मारी पलटी, खतरे के निशान के पहुंची करीब

घाघरा ने मारी पलटी, खतरे के निशान के पहुंची करीब

Thu, 20 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
घाघरा ने मारी पलटी, खतरे के निशान के पहुंची करीब
घाघरा ने फिर तेज की कटान, सहमे लोग
विज्ञापन

खतरे के निशान से तीन सेंटीमीटर नीचे बह रही नदी
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। घाघरा ने एक बार फिर पलटी मारी है। बुधवार को घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान को छूने को बेताब दिखा। घाघरा के उतार चढ़ाव को लेकर तराई में कटान होने लगी। रामसनेहीघाट के गढ़ी गांव के पास खेतों में तेजी से कटान होने से ग्रामीण भी सहमे हैं।

बुधवार को एल्गिन ब्रिज पर घाघरा का जलस्तर 106.046 रहा, जो खतरे के निशान से तीन सेंटीमीटर नीचे था। बुधवार को बारिश होने से बंधे पर रहे सिरौलीगौसपुर व रामसनेहीघाट तहसील के नाउनपुरवा, चरपुरवा, बेहटा, रायपुर मांझा, परसावल के बाढ़ पीड़ितों को काफी दिक्कतें हुई। झोपड़ी व तिरपाल के नीचे पहुंची बौछारों ने उनकी मुसीबतें और बढ़ी दी है। मगर, घाघरा का जलस्तर कम होने के बाद अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दौरा नहीं किया। जिसको लेकर राहत केंद्र व बाढ़ चौकी पर तैनात कर्मचारी भी गायब हो गए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बीमार लोगों को निजी चिकित्सकों का सहारा लेना पड़ा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी अधिकारियों के न आने के बाद ड्यूटी स्थल से नदारद है। एडीएम अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घाघरा का जलस्तर घटने-बढ़ने से कटान हो रही है। मगर, इससे तराई के लोगों को कोई खतरा नहीं है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लगे अधिकारी व कर्मचारी अगर ड्यूटी स्थल से गायब मिले तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed