फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   संशोधित-दिन में बादलों की आवाजाही, शाम को आंधी-तूफान के बाद हुई रिमझिम बारिश

संशोधित-दिन में बादलों की आवाजाही, शाम को आंधी-तूफान के बाद हुई रिमझिम बारिश

Thu, 15 Jun 2017 12:20 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
संशोधित-दिन में बादलों की आवाजाही, शाम को आंधी-तूफान के बाद हुई रिमझिम बारिश
दिन में बादलों की लुकाछिपी, शाम को आंधी-बारिश से मिली राहत
विज्ञापन

मौसम में दिन भर रहा उतार-चढ़ाव, 45 डिग्री पहुंचा पारा
वहीं बेतरतीब बिजली कटौती से उमस भरी गर्मी से परेशान रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो- 27,42,43,46,48
धूप व बदली के बीच पूरे दिन लुकाछिपी का खेल होता रहा। हालांकि शाम को तेज आंधी के बाद रिमझिम बारिश हुई। जिसके बाद कुछ राहत तो मिली। मगर, उमस बरकरार रही। बुधवार को पारा 45 के पार हो गया। जिससे बढ़ी उमस व गर्मी से पूरे दिन लोग बेहाल रहे। वहीं भीषण गर्मी के बीच 3 घंटे की विद्युत कटौती भी गई जो लोगों के लिए मुसीबत बन गई। गर्मी से परेशान लोग घर से बाहर के चक्कर लगाते रहे। मगर, कहीं भी उन्हें गर्मी से सुकून नही मिला। सुबह साढ़े 9 बजे काटी गई विद्युत आपूर्ति साढ़े 12 बजे जाकर बहाल हुई। उसके बाद लोगों को कुछ राहत मिली। बुधवार को मौसम के बदले मिजाज के बाद बढ़ी गर्म से लोग ही नही पशु-पक्षी भी बेहाल दिखे। उमस के बाद बढ़ी गर्म से लोग शरीर पर कपड़े तक सहन नही कर पा रहे थे। कुलर व पंखे भी गर्म हवा फेकने लगे। ऐसे में जो लोग घरों से निकले वह बाहर और जो घर पर थे वह वहां परेशान दिखे। पेय पदार्थों की दुकान पर गर्मी से व्याकुल लोगों की भीड़ तो थी मगर, ठंडे पेय भी उन्हें गर्मी से राहत नही दिला सके। गर्म को लेकर बाजारों में भी रौनक नहीं दिखी। गर्मी से व्याकुल मवेशी भी पानी की तलाश में भटकते रहे। दिन में बादल छाने से लोग बारिश की उम्मीद लिए बादल निहारते रहे। देर शाम तेज आंधी के बाद रिमझिम बारिश हुई जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली है लेकिन उमस बरकरार है।


तीन घंटे गुल रही बिजली, गर्मी से परेशान हुए लोग
बाराबंकी। लखपेड़ाबाग व दशहराबाग में विद्युत तार को दुरुस्त करने के दौरान करीब तीन घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी में बिजली गुल रहने से लोग बिलबिला उठे। करीब साढ़े बारह बजे बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे दशहराबाग व लखपेड़ाबाग की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। तीन घंटे बाद करीब साढ़े बारह बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। भीषण गर्मी के चलते लोग परेशान रहे। एसडीओ अयूब खान ने बताया कि विद्युत तारों को दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है। दशहरा बाग व लखपेड़ाबाग में कमजोर विद्युत तारों को बदला जा रहा है। इसके साथ ही ट्रांसफार्मर से जाने वाली विद्युत लाइन का अनुरक्षण कार्य भी किया जा रहा है। लोड बढ़ने पर विद्युत तारों पर प्रभाव न पड़े इसके लिए ट्रांसफार्मर को चेेेक किया जा रहा है। इसी के तहत तीन घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed