फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   तत्कालीन इंस्पेक्टर समेत छह के विरूद्घ मुकदमा दर्ज

तत्कालीन इंस्पेक्टर समेत छह के विरूद्घ मुकदमा दर्ज

Tue, 13 Jun 2017 03:31 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 03:31 AM IST
विज्ञापन
तत्कालीन इंस्पेक्टर समेत छह के विरूद्घ मुकदमा दर्ज
तत्कालीन इंस्पेक्टर समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर हुई कार्रवाई
फतेहपुर कोतवाली में हिरासत में युवक की पिटाई का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। कोतवाली के अंदर युवक की पिटाई मामले में तत्कालीन इंस्पेक्टर समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुमार प्रशांत के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है।

कोतवाली फतेहपुर के ग्राम तिलरन निवासी रामनरेश की बोरिंग से गांव के अमर सिंह, कुलदीप व जितेन्द्र सिंचाई करने से मना करने पर तीनों उससे रंजिश मानने लगे। रामनरेश की जमीन पर अमर सिंह, कुलदीप व जितेन्द्र कुमार जबरदस्ती रास्ता पटवाने की योजना बनाने लगे। तब रामनरेश ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई। जिस पर न्यायालय ने स्थगन आदेश जारी करते हुए विपक्षीजन को आदेशित किया कि वादी के कब्जा व दखल में हस्तक्षेप न करें। इसके बाद विपक्षीजन ने पुलिस की मिलीभगत से रामनरेश को थाने में बुलवाया। 16 जुलाई 2016 को रामनरेश पुत्र दीपक के साथ थाने पंहुचा। तो वहां विपक्षीजन पहले से मौजूद थे। इस दौरान तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक मोहन वर्मा व उपनिरीक्षक धीरेन्द्र वर्मा उन पर दोनों मुकदमे वापस लेने का दबाव बनाने लगे। इनकार करने पर पिटाई कर दी गई, जिससे उनको गंभीर चोट पहुंची थी। उच्चाधिकारियों से फरियाद करने पर जब न्याय नहीं मिला तब रामनरेश ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर सीजेएम ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर जितेंद्र सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश के अनुपालन में सोमवार को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर सूचना न्यायालय पर भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed