{"_id":"57828cf94f1c1b6f0c7fdd50","slug":"150-pilgrims-stranded-for-amarnath-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा को गए 150 श्रद्धालु फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा को गए 150 श्रद्धालु फंसे
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 10 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा में फंसे श्रद्धालु के परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रा को गए जिले के करीब 150 सौ श्रद्धालु घाटी में हुए बवाल के बाद वहां पर फंस गए हैं। घाटी में भड़के दंगे से यात्रियों में दहशत व्याप्त है। लेकिन जो लोग फंसे हैं वे सभी सुरक्षित स्थान पर हैं क्योंकि इनकी बराबर परिवारीजनों से बात हो रही है।
साथ ही यह भी कहा कि यदि एक दो दिन में हालात सामान्य नहीं होते हैं तो ये लोग घर लौट आएंगे। प्रशासन ने परिवारीजनों की मदद के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की है और यहां पर एक अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। वहीं जो लोग अमरनाथ को जाना चाहते थे उन्होंने फिलहाल के लिए अपना इरादा बदल दिया है।
अस्पताल प्रशासन की मानें तो जब से यात्रा शुरू हुई है तब से करीब दो हजार श्रद्धालुओं को फिटनेस जारी किया गया है। लेकिन इधर 1 जुलाई से 8 जुलाई के बीच करीब 150 के आसपास लोग होंगे जो अमरनाथ यात्रा को गए हैं। घाटी में हुए बवाल के बाद अमरनाथ यात्रा जाने वाले श्रद्धालुओं में कमी आई है।
विज्ञापन
हालात सामान्य न हुए तो दो दिन बाद होगी वापसी
कोठी क्षेत्र के सरायं चांदूपुर निवासी डॉ. जमुना प्रसाद, इसरौली के रमाकांत, कोटवा के रामसुचित, छेदानगर के मुनेश्वर, भिलवल के रमेश, लखपेड़ाबाग के सोनू, सोहवां के धर्मराज आदि करीब 70 से 75 लोग श्रीनगर के पास में फंस गए हैं।
इनके परिवारीजनों का कहना है कि रविवार की सुबह-सुबह ही फोन आ गया था और इन लोगों ने कहा कि परेशान होने की जरूरत नहीं है हम सभी लोग सुरक्षित हैं। यदि एक-दो दिन में हालात सामान्य नहीं होते हैं तो हम लोग घर लौट आएंगे।
परेशान होने की बात नहीं
मौलाबाद के दीपू, सोहावां के रामदेव, छिदरापुर के रामू, राकेश कुमार, सादुल्लापुर निवासी अकबाल बहादुर और जमलापुर के सर्वेश यादव, कंपनी बाग के अवेधश, आवास विकास निवासी दिवाकर सिंह समेत करीब 60 से 70 लोग कटनी टॉप के पास फंसे हुए हैं।
इनके परिवारीजनों का कहना है कि रविवार की सुबह ही इन लोगों का फोन आ गया था वहां के हालात के बारे में बताते हुए कहा था कि अब हो सकता है फोन न कर पाऊं इसलिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। यदि हालात सामान्य नहीं होते हैं तो एक दो दिन के अंदर घर वापस आ जाएंगे।
स्थगित किया कार्यक्रम
लखपेड़ाबाग निवासी पप्पू सिंह, आलोक कुमार, मनीष सिंह, बब्लू सिंह, शंभू गिरी आदि लोग का कहना है कि बुधवार को वह भी अमरनाथ की यात्रा पर जाने वाले थे। लेकिन घाटी में हुए बवाल के बाद फिलहाल हम लोगों ने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। यदि वहां के हालात सामान्य हो जाएंगे तब तो ठीक है नहीं तो इस बार दर्शन का कार्यक्रम रद्द कर दिया जाएगा।
अमरनाथ यात्रा पर जो श्रद्धालु गए हुए हैं और वहां पर हालात बिगड़ने के बाद वह यदि फंस गए हैं तो इनके परिवारीजनों की पूरी तरह से मदद की जाएगी। इसके लिए कंट्रोल रुम खोल दिया गया हैं जिसका नंबर 05248-226017 है। पीड़ित इस नंबर पर फोन कर अपनी समस्या को बता सकते हैं प्रशासन उस समस्या का निराकरण कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। -अजय यादव, जिलाधिकारी