{"_id":"4916967dbee6d9d5eec446850d3a8248","slug":"15-more-imitator-caught-in-the-llb-examination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलबी परीक्षा में पकड़े गए 15 और नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएलबी परीक्षा में पकड़े गए 15 और नकलची
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज में शनिवार को हुई एलएलबी की परीक्षा में विश्वविद्यालय व महाविद्यालय के सचल दल ने संयुक्त रूप से तलाशी ली जिसमें 15 नकलची पकड़े गए। इन नकलचियों के खिलाफ नकल विरोधी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। अभी तक एलएलबी की परीक्षा में 21 नकचली पकड़े जा चुके हैं।
परीक्षा केंद्र जनेस्मा में एलएलबी की परीक्षाएं चल रही हैं। शनिवार को परीक्षा में पहली पाली में विश्वविद्यालय व महाविद्यालय के सचल दल सभी कक्षों की सघन तलाशी ली गई। सचल दल ने 15 परीक्षार्थियों को नकल सामग्री के साथ पकड़ा। इन सभी के खिलाफ नकल विरोधी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पहली पाली में 2372 परीक्षार्थी शामिल हुए।