{"_id":"67085f11d47add9cd50e5f14","slug":"1459-fever-patients-seen-in-district-hospital-barabanki-news-c-315-1-slko1012-126127-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जिला अस्पताल में देखे गए बुखार के 1459 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जिला अस्पताल में देखे गए बुखार के 1459 मरीज
Fri, 11 Oct 2024 04:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 11 Oct 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल ओपीडी में काउंटर पर लाइन में लगकर दवाएं लेते मरीज। संवाद
बाराबंकी। बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। बृहस्पतिवार को भी जिला अस्पताल की ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज बुखार के ही रहे। वहीं पूरेकोट गांव में लगातार बुखार के मरीज मिल रहे हैं। यहां के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के गुरुजी भी बुखार की चपेट में आ गए हैं। इससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भी दहशत में हैं जिससे विद्यालय में उपस्थिति काफी कम रही।
जिला अस्पताल की ओपीडी में बृहस्पतिवार को करीब 1459 मरीज देखे गए। इनमें बुखार के मरीजों की संख्या करीब 152 के आसपास रही। दवा लेने आए हैदर, जीशान, नित्यानंद, गायत्री व रिचा आदि ने बताया कि वे पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित हैं। चिकित्सक द्वारा कराई गई जांच में प्लेटलेट्स कम निकलीं परंतु डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुशवाहा ने बताया कि ओपीडी में अन्य दिनों की अपेक्षा मरीजों की संख्या कम रही लेकिन बुखार के मरीज आ रहे हैं।
उधर सफदरगंज के पूरेकोट गांव में डेंगू के सात मरीज मिलने और पांच से ज्यादा लोगों के बुखार से पीड़ित होने के बाद लोगों में दहशत है। बृहस्पतिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक सच्चिदानंद सिंह व प्रियंका दुबे भी बुखार की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन
इसके चलते दोनों शिक्षक अवकाश पर चले गए। वहीं विद्यालय में बच्चों की संख्या भी कम दिखी। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका निशा वर्मा ने बताया कि कुल 39 छात्र पंजीकृत हैं। सभी अभिभावकों से छात्रों को विद्यालय भेजने के लिए कहा गया है। कन्याभोज व आधार संशोधन को लेकर उपस्थित कम है।