फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   एजेंसी को डिमांड से आधी मिल रही गैस सिलेंडर की डिलेवरी

एजेंसी को डिमांड से आधी मिल रही गैस सिलेंडर की डिलेवरी

Sat, 16 Mar 2019 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
एजेंसी को डिमांड से आधी मिल रही गैस सिलेंडर की डिलेवरी
जैदपुर(बाराबंकी)। होली नजदीक है लेकिन लोगों को पिछले एक सप्ताह से रसोई गैस नहीं मिल रही। इसके चलते भोर होते ही उपभोक्तओं की लंबी लाइन गैस एजेंसी पर लग जाती है। शोरूम खुलते ही गैस नहीं आई की बात सुनते ही कतार में खड़े उपभोक्ता आग-बबूला हो रहे हैं।
विज्ञापन



यह हाल कस्बे में स्थित भारत गैस एजेंसी का है। यहां पिछले दो माह में मात्र 12 हजार के करीब गैस सिलेंडरों की डिलिवरी प्लांट से हुई है। जबकि हर माह 15 से 16 हजार गैस की खपत जैदपुर भारत गैस एजेंसी से होती है। ऐसे में लोगों को होली में दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं। जैदपुर कस्बे में वर्ष 2001 में भारत गैस एजेंसी की शुरुआत हुई थी। बीते हुए 18 वर्षों में इस एजेंसी के पास 28 हजार के करीब उपभोक्ताओं की संख्या पहुंच गई है। प्रतिदिन चार से पांच सौ घरेलू गैस सिलेंडर की खपत होती है।
विज्ञापन


पिछले दो माह में मात्र बारह हजार के करीब गैस सिलेंडरों की डिलेवरी एजेंसी को मिली है। ऐसे में उपभोक्तओं को गैस पाने के लिए आठ से दस दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। पिछले पांच दिनों से एजेंसी को गैस की डिलिवरी ही नहीं हुई है। गैस न आने की सूचना मिलते ही लाइन में खड़े उपभोक्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। नाराज उपभोक्ताओं को देखकर एजेंसी संचालक को पुलिस की मदद लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed