{"_id":"5c55c536bdec22736e4ec2a0","slug":"141549124918-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी बसों के बंद होने से डग्गामार बसों की हुई चांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी बसों के बंद होने से डग्गामार बसों की हुई चांदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी बसें बंद होने से डग्गामार बसों की चांदी
- अनुबंधित बसों की बढ़ने लगी आमदनी
- लखनऊ जाने वाले यात्रियों की बढ़ीं मुसीबतें
फोटो-10 से 12
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। जिले में महानगरीय बसों के संचालन पर परिवहन विभाग द्वारा रोक लगी दी गई है। इसका असर बाराबंकी से लखनऊ जाने वाले यात्रियों पर दूसरे दिन शनिवार को ही दिखने लगा। बस के इंतजार में यात्री बस स्टॉप से लेकर देवा तिराहे तक भटकते रहे। इस बीच जो भी बस मिलती उस पर चढ़ने के लिए लोग मारामारी करते रहे। सबसे ज्यादा चांदी डग्गामार वाहनों की रही।
बाराबंकी डिपो की 123 अनुबंधित बसों के अलावा चारबाग से बाराबंकी के लिए 20 और देवा से चारबाग के लिए 15 महानगरीय बसों का संचालन हो रहा था। शुक्रवार से परिवहन विभाग द्वारा सिटी बसों के संचालन पर रोक लगा दी गई। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ी। शनिवार को यात्री बसों का इंतजार करते रहे। देवा तिराहे पर रुकने वाली सिटी बसों की जगह डग्गामार बसें यात्रियों को ढोती रहीं। इसके साथ ही अनुबंधित बसों की आमदनी बढ़नी शुरू हो गई। डिपो इंचार्ज सीपी मिश्र ने बताया कि दो दिन से यात्रियों के बढ़ने से करीब एक लाख रुपये आय में बढ़ोत्तरी हुई है। लखनऊ जाने वाले यात्री बस स्टॉप से बस सेवा का लाभ उठाएं। ज्यादा यात्री होने पर बसें जल्दी भेजी जाएंगी। जरूरत पड़ने पर लखनऊ के लिए अतिरिक्त चक्कर लगवाए जाएंगे।