फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   बिजली दर की बढ़ोतरी के खिलाफ सपाइयों ने दिया धरना

बिजली दर की बढ़ोतरी के खिलाफ सपाइयों ने दिया धरना

Thu, 07 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
बिजली दर की बढ़ोतरी के खिलाफ सपाइयों ने दिया धरना
बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ सपाइयों का धरना
विज्ञापन

- दिखी गुटबाजी, धरने में नहीं पहुंचे कई दिग्गज
अमर उजाला ब्यूूरो
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर गुरुवार को सपाइयों ने बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ गन्ना कार्यालय परिसर में धरना दिया। धरने के दौरान सपा की गुटबाजी साफ दिखाई पड़ी। कई दिग्गजों ने अपनी उपस्थिति तक दर्ज नहीं कराई। समस्याओं का ज्ञापन पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने एडीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा।
गन्ना कार्यालय में भारी संख्या में सपाई एकत्र हुए। धरने की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने राज्य के विकास की दिशा में अब तक कोई काम नहीं किया है। सपा सरकार में सुचारु रूप से चल रही बिजली व्यवस्था को बरबाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। निकाय चुनाव खत्म होते ही बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी करके जनविरोधी होने का आचरण साफ कर दिया। जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि अखिलेश सरकार ने विद्युत उत्पादन का ढांचा तैयार कर दो गुना बिजली उत्पादन को बढ़ाकर लाइन लॉस रोकने के लिए भूमिगत लाइन बिछाने का कार्य शुरू कराया था। योगी सरकार के आठ माह पूरे होने के बाद बिजली में सिर्फ दरों को बढ़ाया गया है। इस मौके पर पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, राममगन, अजय वर्मा, केडी आशीष सिंह आर्यन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी दिग्गजों को एक मंच पर आकर बिजली की बढ़ी दरों का विरोध करने का आह्वान किया था। सपा में चल रही गुटबाजी गुरुवार को सपाइयों के धरने के दौरान साफ दिखी। धरने से पूर्व मंत्री राजीव सिंह, फरीद महफूज किदवई, राकेश वर्मा व विधायक सुरेश यादव नदारद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed