फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   छात्रा की रेप के बाद की गई थी हत्या, तीन गिरफ्तार

छात्रा की रेप के बाद की गई थी हत्या, तीन गिरफ्तार

Sun, 03 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
छात्रा की रेप के बाद की गई थी हत्या, तीन गिरफ्तार
छात्रा की रेप के बाद की गई थी हत्या
विज्ञापन

- तीन गिरफ्तार, वारदात में शामिल एक आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। बड्डूपुर थाना क्षेत्र में बीते 26 नवंबर को हुई छात्रा की हत्या का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि छात्रा का गांव के एक युवक व उसके मामा के लड़के व मौसा से अवैध संबंध हो गया था। जिसके बाद एक अन्य युवक के साथ मिलकर छात्रा को लखनऊ ले जाकर बेंचने की तैयारी थी। लेकिन इसमें सफलता न मिलने पर पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने छात्रा के साथ रेप करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर शव नहर किनारे फेंका था। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजे गए है।
एसपी अनिल कुमार सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता में बताया कि बीते 26 नवंबर को बड्डूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 15 वर्षीय छात्रा की हत्या कर फेंका गया शव नहर किनारे बरामद हुआ था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए छात्रा के गांव के ही सूरज यादव, व उसके मामा के लड़के उमेश निवासी चकिया थाना कुर्सी व मौसा दिनेश निवासी ग्राम घरसेटा मजरे अटेहरा थाना घुंघटेर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को बड्डूपुर क्षेत्र के बाबा कुटी रीवां सीवां के पास पकड़कर उनकी निशादेही पर कार स्कूली बैग व दो बाइकें बरामद किया है। जबकि इस घटना में शामिल रहा जमील निवासी इमामगंज तकिया कोतवाली देवा अभी फरार है। इस घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में शामिल प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह, ओमकार नाथ यादव, कृष्ण कुमार मिश्रा, सुनील सिंह, विकास सिंह, गुफरान खां, राजेश सिंह आदि पुलिस टीम को एसपी ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन


लखनऊ में बेचने की थी तैयारी
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आरोपी सूरज यादव का छात्रा के साथ अवैध संबंध था। जिसके बाद सूरज के मामा के लड़के उमेश व मौसा दिनेश का भी छात्रा से संबंध हो गया। इस बीच सूरज को जमील मिला व उससे कहा कि एक लड़की ले आओ जिसे लखनऊ में बेंचकर अच्छा पैसा मिल जाएगा। जिसके बाद चारो ने प्लान तैयार किया व सूरज ने 18 नवंबर को छात्रा को लखनऊ के चंद्रिका देवी मंदिर ले जाने की बात कहकर उसके स्कूल से बुला लिया। इस बीच यह लोग छात्रा को लखनऊ ले गए और वहां मुंशी पुलिया के पास एक घर में कई दिन रखकर उसके साथ रेप किया लेकिन बेचने की बात न बनने पर छात्रा को 25 नवंबर की रात घर लाने के बहाने रास्ते में उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद शव नहर किनारे फेंक दिया था। एसपी ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed