फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   सपा बसपा समेत अध्यक्ष पद के 19 तो सभासद के दाखिल हुए 232 पर्चे

सपा बसपा समेत अध्यक्ष पद के 19 तो सभासद के दाखिल हुए 232 पर्चे

Tue, 07 Nov 2017 11:47 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
सपा बसपा समेत अध्यक्ष पद के 19 तो सभासद के दाखिल हुए 232 पर्चे
लीड ...
विज्ञापन

अध्यक्ष के 19, सभासद के 238 परचे दाखिल
जिला निर्वाचन अधिकारी व एसपी ने नामांकन स्थल का किया निरीक्षण
सपा, बसपा समेत 17 निर्दलीय प्रत्याशियों ने किया नामांकन
-
-
फोटो- पी
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। नामांकन प्रक्रिया में मंगलवार को अध्यक्ष पद के 19 तो सभासद पद के लिए अब तक के सबसे ज्यादा 232 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें सपा व बसपा के एक-एक प्रत्याशी समेत शेष 17 निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में शामिल हैं। पिछले तीन दिनों की अपेक्षा मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया में तेजी नजर आई। वहीं, दूसरी ओर जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश तिवारी व एसपी अनिल कुमार सिंह ने अपने मातहतों के साथ नामांकन स्थल का निरीक्षण कर नामांकन प्रक्रिया का हाल देखा।

नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन मंगलवार को अध्यक्ष पद के 19 और सदस्य पद के लिए 232 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अमिता गुप्ता ने तो नगर पंचायत टिकैतनगर से सपा प्रत्याशी आनंद कुमार जैन ने पर्चा दाखिल किया। जबकि शेेष 17 प्रत्याशियों ने अपने-अपने संबंधित निकायों से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। बसपा के सिंबल पर बंकी नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए अनवार अलवी व आम आदमी पार्टी के सिंबल पर राची ने अपने समर्थक व प्रस्तावक के साथ निर्धारित कक्ष में पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी कड़ी में रामनगर नगर पंचायत से निवर्तमान चेयरमैन रामशरण पाठक ने बीजेपी प्रत्याशी के रुप में पर्चा भरा है। आरओ प्रत्याशी को अंतिम दिन तक पार्टी का फार्म सात क और सात ख देने के निर्देश दिए हैं। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में सतरिख नगर पंचायत से सलीमुद्दीन व फराज अली उस्मानी, फतेहपुर से निजहत, सिद्धौर नगर पंचायत से कमला देवी व जैदपुर नगर पंचायत से तीन प्रत्याशियों ने परचे दाखिल किए। इसी प्रकार सभासद पदों पर भी एक सैकड़ा से अधिक नामांकन पत्र विभिन्न नगर पंचायतों से भरे गए हैं। इनमें नगर पालिका परिषद नवाबगंज से 12, बंकी से 11, देवा से 13, सतरिख से 07, जैदपुर से 14, फतेहपुर से 07, बेलहरा से 09, हैदरगढ़ से 06, सिद्धौर से 12, सुबेहा से 01, रामनगर से 09, दरियाबाद से 07 और नगर पंचायत टिकैतनगर से 03 प्रत्याशियों ने निर्दलीय के रुप में नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed