{"_id":"6525aba207d725a16d0d9b65","slug":"14-roads-will-be-paved-in-the-industrial-area-worth-rs-467-crores-barabanki-news-c-315-1-brp1007-6095-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: औद्योगिक क्षेत्र में 4.67 करोड़ से 14 सड़कें बनेंगी पक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: औद्योगिक क्षेत्र में 4.67 करोड़ से 14 सड़कें बनेंगी पक्की
Wed, 11 Oct 2023 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 11 Oct 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। कुर्सी रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों की सूरत बदलेगी। इसके लिए शासन ने 4.67 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है, जिससे कुल 14 सड़कों का डामरीकरण किया जाएगा, जिनकी लंबाई करीब 6.67 किलोमीटर है।
औद्योगिक क्षेत्र कुर्सी रोड पर अवस्थापना संबंधी कार्य तेजी से चल रहे हैं। बरसात का मौसम खत्म होने के साथ ही यहां सड़कों के डामरीकरण की तैयारी शुरू हो गई है। औद्योगिक क्षेत्र की रोड संख्या 1, 2, 3, 6, ए, बी, सी, 17, 19, 20, 22, 23, 27 व 28 के डामरीकरण के लिए मंगलवार से सामग्री व मशीनें पहुंचनी शुरू हो गई हैं।
इस दौरान जीएम डीआईसी आशुतोष श्रीवास्तव, उद्यमी मित्र रहमान अंसारी व आईआईए के डिवीजनल चेयरमैन प्रमित कुमार सिंह ने सड़क निर्माण के लिए बनाए गए डंपिंग स्थल का निरीक्षण किया, जहां वाइब्रेटर मिक्सचर समेत तमाम मशीनें आ गई हैं, लेकिन अभी जमीन गीली होने के कारण वाहनों के पहिए फंस रहे हैं। ऐसे में निर्माण कार्य शुरू होने में अभी कुछ दिनों का समय लगेगा। यूपीसीडा के सहायक प्रबंधक बीएन श्रीवास्तव ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों का डामरीकरण कार्य पूरा करने की समय सीमा सात दिसंबर तक के लिए निर्धारित है, लेकिन इसे अक्तूबर में ही पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।