{"_id":"5b75c6b242c79205816d2b26","slug":"131534445234-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के डर से भागे जुआरी नदी में कूदे, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के डर से भागे जुआरी नदी में कूदे, एक लापता
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के डर से भागे जुआरी नदी में कूदे, एक लापता
- चार जुआरियो को पुलिस ने लिया हिरासत में
सफदरगंज(बाराबंकी)। पुलिस से बचने के लिए भागे जुआरी नदी में कूद गए। इस दौरान पुलिस ने चार जुआरियों को पकड़ लिया जबकि एक नदी में लापता हो गया है। क्षेत्र में चर्चा की जा रही है कि नदी में कूदे युवक की डूूबने से जान चली गई है। हालांकि पुलिस अभी इस बात से इंकार कर रही है। देर रात तक पुलिस गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश में लगी है।
सफदरगंज थाना क्षेत्र में मुश्कीनगर गांव के समीप कैलाश पुरी रहरामऊ जंगल में कल्यानी नदी के किनारे बृहस्पतिवार की शाम कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। ग्रामीणों ने इस बारे में पुलिस को सूचना देकर बताया कि यहां पर लंबे समय से जुआ खेला जा रहा है। जिस पर पहुंची पुलिस को आता देख सभी जुआरी भाग निकले। इस बीच जुआ खेलने वाले पांच युवक नदी में कूद है। जिनमें पुलिस ने अतीक, वासुदेव, अब्दुल वजूद व मनोज नाम के चार लोगों को पकड़ लिया। जबकि बदोसराय कस्बा निवासी दीपू गुप्ता नाम का युवक पानी में लापता हो गया है। ग्रामीणों में चर्चा है कि नदी में पानी का बहाव काफी तेज होने के चलते युवक की डूबने से मौत हो गई है। हालांकि पुलिस अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है। मौके पर सीओ सदर राजेश यादव, एसओ पीके सिंह गोताखोरों की मदद से लापता युवक की नदी में तलाश करवा रहे है। सीओ ने बताया कि युवक नदी में नहीं डूबा है लेकिन फिर भी उसका पता लगवाया जा रहा है।