फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   62 करोड़ की लागत से होगा चार सीएचसी व 21 पीएचसी का निर्माण

62 करोड़ की लागत से होगा चार सीएचसी व 21 पीएचसी का निर्माण

Sun, 11 Feb 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
62 करोड़ की लागत से होगा चार सीएचसी व 21 पीएचसी का निर्माण
62 करोड़ से चार सीएचसी व 21 पीएचसी का होगा निर्माण
विज्ञापन

बाराबंकी। जिले की बढ़ती आबादी के मद्देनजर लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए 62 करोड़ की लागत से चार सीएचसी व 21 पीएचसी का निर्माण होगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में शासन को भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसके चलते अब प्रशासन ने सीएचसी व पीएचसी के निर्माण के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सीएचसी व पीएचसी के लिए भूमि चयनित कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इससे जिले की करीब साढ़े दस लाख आबादी को इलाज की बेहतर सुविधाएं मुहैया होंगी।
जिला महिला व पुरुष अस्पताल के अलावा जिले में 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व 54 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों के निशुल्क इलाज की सुविधा है। अस्पतालों में मरीजों की तादाद बढ़ने से पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही थीं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने चार सीएचसी व 21 पीएचसी का निर्माण कराने का प्रस्ताव क्षेत्रवार जिला योजना के माध्यम से शासन को भेजा था। नए अस्पतालों का निर्माण कराने की शासन से हरी झंडी मिल चुकी है। डेढ़ एकड़ में सीएचसी व एक एकड़ भूमि में पीएचसी का निर्माण होगा। निर्माण के लिए प्रशासन भूमि चयनित करा रहा है। एक लाख की आबादी पर बनने वाले प्रत्येक सीएचसी के निर्माण में पांच करोड़ व 30 हजार की आबादी पर बनने प्रत्येक पीएचसी के निर्माण में दो करोड़ रुपये लागत आएगी। जमीन मिलते ही शासन से बजट जारी होने की बात स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा बताई जा रही है। भूमि व बजट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र का कहना है कि, जिले में चार सीएचसी व 21 पीएचसी का निर्माण होना है। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। भूमि चयनित होते ही इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी और बजट मिलते ही कार्यदाई संस्था का चयन कर निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed