फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   16 हाइपर सेंस्टिव प्लस तो 4

16 हाइपर सेंस्टिव प्लस तो 4

Tue, 21 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
16 हाइपर सेंस्टिव प्लस तो 4
16 हाइपर सेंस्टिव प्लस तो 48 हाइपर सेंस्टिव मतदान केेंद्र
विज्ञापन

- 4520 लोग किए गए पाबंद, 1829 के खिलाफ हुई शांतिभंग की कार्रवाई
- तीन पर एनएसए की कार्रवाई के साथ 139 वारंटी हुए गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। नगर निकाय चुनाव को लेकर 16 हाइपर सेंस्टिव प्लस व 48 हाइपर सेंस्टिव मतदान केंद्र चिन्हित किए गए है। इन मतदान केंद्रों पर पुलिस व पीएसी के साथ सीपीएमएफ की भी तैनाती रहेगी। इसके अलावा पुलिस द्वारा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 12 नगर पंचायत व एक नगर पालिका परिषद के लिए होने वाले चुनाव में कुल 133 मतदान केंद्र व 367 बूथ बनाए गए है। इनमें 16 मतदान केंद्र हाइपर सेंस्टिव प्लस तो 48 हाइपर सेंस्टिव होने के साथ 37 सेंस्टिव व 32 सामान्य मतदान केंद्र बनाए गए है। चुनाव में अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 34 असलहे, 35 कारतूस, 2425 लीटर शराब बरामद करने के साथ 154 लोगों की गिरफ्तारी, 7126 के सापेक्ष 4520 लोगों को पाबंद करने के साथ 41 के खिलाफ गुंडा एक्ट, तीन के खिलाफ एनएसए, 139 वारंटी के साथ 24 जिला बदर आरोपी पकड़े गए है। इसके साथ ही 12 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर लगाने के साथ 1845 लोगों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। जिले में चेकिंग के लिए 22 बैरियर लगाने के साथ ही 14 उड़नदस्ता टीम भी सक्रिय है। चुनाव क्षेत्र में अब तक 2140 लाइसेंसी असलहे भी पुलिस ने जमा कराया है। जिन लोगों के सशस्त्र लाइसेंस नहीं जमा हुए है उनको एसपी ने तीन दिन में लाइसेंस जमा करने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

बाक्स-
मतदान केंद्र पर रहेगा सीपीएमएफ का पहरा
निकाय चुनाव के लिए जिले को एक कंपनी सीपीएमएफ मिली है। एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जरूरत के हिसाब से मतदान केंद्रों पर सीपीएमएफ व पीएसी की तैनाती कर सुरक्षा के सख्त इंतजाए कराए जाएंगे। 25 नवंबर को सीपीएमएफ कंपनी जिले में पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed