फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   पांचवे दिन अध्यक्ष के 24 तो सदस्य पद पर हुए 251 नामांकन

पांचवे दिन अध्यक्ष के 24 तो सदस्य पद पर हुए 251 नामांकन

Thu, 09 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
पांचवे दिन अध्यक्ष के 24 तो सदस्य पद पर हुए 251 नामांकन
अध्यक्ष के 24, सभासद के लिए 251 नामांकन
विज्ञापन


बाराबंकी। नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन बुधवार को अध्यक्ष पद के 24 तो सभासद पद के लिए 251 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें नगर पंचायत देवा से अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी रामसरन सोनी, जैदपुर नगर पंचायत से सपा प्रत्याशी समां परवीन और रामनगर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के बसपा प्रत्याशी महमूद खान शामिल हैं।

बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान भारी अव्यवस्था देखने को मिली। जुलूस निकाल नारेबाजी कर आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई गईं। पुलिस मूक दर्शक बनी रही। जिले की 13 निकायों में अध्यक्ष व सभासद पद के लिए बुधवार को अब तक के सबसे ज्यादा नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन


इनमें देवा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर भाजपा के घोषित प्रत्याशी रामसरन सोनी ने शांति पूर्ण तरीके से नामांकन स्थल पहुंच कर पर्चा दाखिल किया जबकि नगर पंचायत रामनगर से अध्यक्ष पद पर बसपा प्रत्याशी महमूद खान और जैदपुर से सपा प्रत्याशी समां परवीन ने भी पर्चा भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पर पांच, बंकी, देवा, रामनगर व जैदपुर से एक-एक, सतरिख से तीन, हैदरगढ़ सुबेहा से दो-दो, दरियाबाद टिकैतनगर से एक-एक और सिद्धौर नगर पंचायत से तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

आचार संहिता लगी होने के बाद भी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी सुमन सिंह का नामांकन पत्र दाखिल कराने के लिए इनके पति राजेश प्रताप सिंह भारी भरकम जुलूस के साथ नामांकन स्थल पहुंचे।

सैकड़ों दो पहिया वाहनों के साथ लाउडस्पीकर के जरिये नारेबाजी कर नामांकन करने आ रहे इन प्रत्याशी पर किसी भी सक्षम अधिकारी की नजर नहीं पड़ी। इस दौरान काफी लंबा जाम लग गया जिससे आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पर इतना जरूर हुआ कि तैनात वीडियो निगरानी की टीमों ने जुलूस को अपने कैमरे में कैद किया।

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर सास व बहू एक साथ नामांकन पत्र दाखिल कर चर्चा में आ गईं। भले ही वह घर में एक साथ हों लेकिन चुनाव के मैदान में दोनों आमने-सामने खड़ी नजर आ रही हैं।


अध्यक्ष पद की कुर्सी पद पर बुधवार को लखपेड़ाबाग निवासी राजेश प्रताप सिंह की पत्नी सुमन सिंह नेे जहां पर्चा भरा वहीं दूसरी ओर इनकी मां राधा सिंह ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। सास-बहू द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए जाने की चर्चा जोरों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed