{"_id":"59d7c8ca4f1c1bc9678b46fe","slug":"131507313866-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आई किशोरी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आई किशोरी, गंभीर
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आई किशोरी, गंभीर
बाराबंकी। रेलवे लाइन पार करते समय एक किशोरी ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गई। परिवारीजनों ने आनन-फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गांव के बाहर निकली लाइन पर फाटक न होने से अक्सर ऐसी घटनाएं हो रही हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के शफीपुर गांव से सटी हुई रेलवे की डबल लाइनें निकली हैं। शुक्रवार सुबह आठ बजे गांव की ही सीमा देवी (17) अपने पिता पुत्तीलाल के साथ आलापुर चौराहा साइकिल से जा रही थी। गांव के बाहर मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर वह साइकिल से उतरकर लाइन पार करने लगी।
इतने में ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आकर किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं उसका पिता बाल बाल बच गया। ग्रामीणों ने किशोरी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीण सुरेश, बालेंद्र, दीपक आदि का कहना है कि गांव के जाने वाली सड़क पर फाटक न होने से आए दिन हादसे होते रहते हैं।