फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   कल्यानी नदी व तालाब में डूबे दो किशोर, मौत

कल्यानी नदी व तालाब में डूबे दो किशोर, मौत

Sun, 24 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
कल्यानी नदी व तालाब में डूबे दो किशोर, मौत
नदी-तालाब में डूबकर दो बच्चों की मौत
विज्ञापन

बाराबंकी। कल्याणी नदी तथा तालाब में डूबने से एक बालक व किशोर की मौत हो गई। रामसनेहीघाट क्षेत्र में हुए हादसे की जानकारी पर पुलिस ने किशोर को पोस्टमार्टम कराया है। वहीं, लोनीकटरा थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से मृत बालक के परिवारीजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि किशोर नदी मेें पैसे खोजने के लिए कूदा था जबकि बालक मवेशी नहलाने के लिए तालाब गया था। दोनों की मौत से उनके परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
लोनीकटरा थाना क्षेत्र के मनोधरपुर गांव निवासी घनश्याम का पुत्र अंकित (10) रविवार सुबह तालाब में मवेशी नहलाने गया था। वहां अचानक तालाब में गहराई में जाने से अंकित डूबने लगा। आसपास मौजूद बच्चों ने उसे बचाने की कोशिश की मगर सफल नहीं हुए। खबर पाकर पहुंचे अंकित के परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव तालाब से बाहर निकालने के बाद पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ बीपी यादव ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। वहीं, दूसरी घटना रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के सआदतगंज गांव में हुई। इस गांव के बाहर से निकली कल्याणी नदी में पैसे खोजने के लिए कूदे अंकित रावत (13) पुत्र अवसान रावत की डूबने से मौत हो गई। आसपास के लोगों ने कोतवाली में सूचना दी तो पुलिस ने गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद अंकित का शव नदी से निकलवा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि, कल्याणी नदी के घाट पर प्रतिमा विसर्जन किया जाता है और यहां की मान्यता के चलते लोग नदी में पैसे डालते हैं। इसी के चलते पैसे निकालने की लालच में नदी में कूदे अंकित रावत को अपनी जान गवांनी पड़ी। इन घटनाओं के चलते बालक व किशोर के परिवारीजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

एएसपी दक्षिणी शशिकांत तिवारी ने बताया कि, रामसनेहीघाट क्षेत्र में सआदतगंज के पास कल्याणी नदी में पैसे खोजने के लालच में कूदे किशोर की डूबने से मौत हुई है। इस मामले में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की है। लोनीकटरा इलाके में बालक के तालाब में डूबने की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed