{"_id":"59909e6f4f1c1bb6568b4613","slug":"131502649967-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"43 पीएचसी पर खुलेगा बलगम कलेक्शन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
43 पीएचसी पर खुलेगा बलगम कलेक्शन सेंटर
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
43 पीएचसी पर खुलेंगे बलगम कलेक्शन सेंटर
टीबी मरीजों को सीएचसी व जिला अस्पताल जाने से मिलेगी मुक्ति
बाराबंकी। टीबी पीड़ितों को प्राथमिक जांच के लिए दूर न जाना पड़े, इसके लिए निकटतम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को बलगम कलेक्शन सेंटर बनाया जाएगा। यहां पर आने वाले मरीजों का बलगम एकत्र कर उसे माइक्रोस्कोपी सेंटर पर भेजने की व्यवस्था होगी। सैंपल ले जाने वाले को बस का किराया व 60 रुपये भत्ता के तौर पर विभाग द्वारा उसके खाते में भेजा जाएगा। कार्य करने के इच्छुक लोग पीएचसी अधीक्षक के यहां अपना पंजीकरण कराकर कार्य की स्वीकृति ले सकते हैं।
जिले में जिला अस्पताल समेत 18 सीएचसी पर माइक्रोस्कोपी के माध्यम से बलगम की जांच कर टीबी की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। दो लाख की आबादी के बीच बने सीएचसी पर दूरस्थ क्षेत्र के मरीजों को जांच के लिए आने में दिक्कतें उठानी पड़ती थीं। इसी वजह से अधिकांश मरीज जांच नहीं कराते हैं। मरीजों को दूर न जाना पड़े, इसके लिए पहले चरण में ब्लॉक मुख्यालय की 14 पीएचसी पर बलगम कलेक्शन सेंटर खोले गए थे। टीबी की बढ़ती जांच को देखते हुए जिला क्षय रोग अधिकारी ने शासन को सभी पीएचसी पर बलगम कलेक्शन सेंटर खोलने का प्रस्ताव भेजा था। शासन से मिली अनुमति के बाद जिले के 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर यह सुविधा जल्द ही मिलने लगेगी। हर सेंटर पर मरीज को अपना बलगम जमा करना होगा। प्रत्येक दिन बलगम को निकटतम माइक्रोस्कोपी सेंटर पर एक कर्मचारी ले जाकर उसकी जांच रिपोर्ट उसी दिन लेकर आएगा।
बाक्स-
इन पीएचसी पर खुलेंगे सेंटर
हैदरगढ़ ब्लॉक के टीकाराम, थलवारा, फतेहगंज, सिद्धौर के असंद्रा, त्रिवेदीगंज के दहिला, सेहवार, रामसनेहीघाट के कोटवा सड़क, सिल्लौर, पटकनपुरवा, दरियाबाद के गाजीपुर, खजुरी, निंदूरा के गंगौली, टिकैतगंज, खिंजना, बड्डूपुर, फतेहपुर के बेलहरा, मजगवां, सूरतगंज के भिटौली, छेदा, सुढ़ियामऊ, रामपुर तेलवारी, महादेवा, रामनगर के त्रिलोकपुर, सिरौलीगौसपुर के सैदनपुर व महमूदाबाद, टिकैतनगर के सरांय बरई, गोबरहा, खेता सरांय, आलियाबाद, मसौली के सफदरगंज, दादरा, रसौली, सदरुद्दीनपुर, बंकी के रेंदुआ पल्हरी, जहांगीराबाद, देवा के तिंदोला, उदवतपुर, मित्तई व हरख के हरख, शरीफाबाद, सेठमऊ, पीरपुर व टेरा आदि पीएचसी से शामिल हैं।
विज्ञापन
वर्जन
टीबी को समाप्त करने के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी हैं। 43 पीएचसी पर बलगम कलेक्शन सेंटर खोलने की अनुमति मिली है।
- डॉ. राजीव सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी