{"_id":"594025e94f1c1ba30a8b4654","slug":"131497376233-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसौली रजबहा कटी, 300 बीघा मेंथा जलमग्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसौली रजबहा कटी, 300 बीघा मेंथा जलमग्र
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसौली रजबहा कटा, 300 बीघा फसल डूबी
बिबियापुर गांव तक पहुंचा पानी, ग्रामीणों की सूचना के बाद भी नहीं पहुंचे कर्मी
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। मसौली रजबहा सोमवार देर रात बांसभारी गांव के पास करीब दस मीटर कट गया। इससे आसपास की करीब तीन सौ बीघा मेंथा की फसल जलमग्न हो गई। बहाव तेज होने के कारण बिबियापुर गांव के पास पानी पहुंच गया है। ग्रामीणों ने कटान बंद करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। मंगलवार को ग्रामीणों ने रजबहा कटने की जानकारी सिंचाई विभाग को दी लेकिन दोपहर तक विभागीय कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे।
विकासखंड मसौली के ग्राम बांसभारी के पास सोमवार देर रात मसौली रजबहा कट गया। रजबहा का पानी आसपास के खेतों में भर गया। मंगलवार भोर खेत गए एक ग्रामीण ने खेत में पानी भरा देख ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रजबहा को पाटने का प्रयास किया लेकिन बहाव तेज होने के कारण वे उसे पाट न सके। ग्रामीणों ने रजबहा कटने की जानकारी सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को दी लेकिन मौके पर दोपहर तक कोई नहीं पहुंचा। रजबहा कटने से भयारा निवासी जसकरन, सुरेश, रामचंदर, राजा सिंह, जगदेव, गजराज, नरेश, मुरली, पुतान, प्रवेश समेत कई किसानों की करीब तीन सौ बीघा मेंथा की फसल डूब गई। खेतों में पानी भर जाने से बांसभारी, भयारा गांव के किसान प्रभावित हुए हैं। बिबियापुर गांव के गेहूं के खाली पड़े खेतों में पानी भर गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मेंथा फसल पानी में डूब जाने से नष्ट हो जाएगी। ग्रामीण दोपहर तक कटी रजबहा को बांधने मेें जुटे रहे, लेकिन रजबहा कटने की शिकायत के बाद भी विभागीयकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे।
गांव के प्रेमचंद्र, कमलेश, प्रवेश, कीढ़ा, पुतान आदि ने पुलिस से शिकायत की है कि गांव के सुरेश ने अवैध रूप से कुलाबा लगा रखा है, जिससे रजबहा कट गई है। आरोप है कि सुरेश के कुलाबा खोलने के कारण ही किसानों की मेंथा की फसल डूब गई है। एसओ जहांगीराबाद अनिल कुमार सरोज ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत मिली है। मौके पर पुलिस कर्मियों को भेजा गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कटान की जल्द होगी पटाई
मसौली रजबहा कटने की जानकारी नहीं है। लेकिन जहां पर कटान हुई है, वहां जल्द पटान कराई जाएगी। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को मौके पर भेजा जा रहा है।
-सुनील कुमार, एसडीएम सदर