{"_id":"b1b7d54218753acdd2521208c593175d","slug":"13-lakh-will-be-modern-bus-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक बस अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक बस अड्डा
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-फैजाबाद मार्ग पर बस अड्डे के निर्माण के लिए शुक्रवार को भूमि की पैमाइश कर निर्माण के लिए हरी झंडी मिल गई। निर्माण कार्य का जिम्मा राजकीय निर्माण निगम को सौंपा गया है। निर्माण कार्य के प्रथम फेज के लिए पांच करोड़ की धनराशि भी निगम को आवंटित कर दी गई है।
शहर के बाहर फैजाबाद-लखनऊ मार्ग पर मेजर पेट्रोल पंप के सामने पल्हरी में बस अड्डे के निर्माण के लिए 31 जनवरी 1991 को 2.207 हेक्टेअर जमीन खरीदी गई थी। इस जमीन पर लखनऊ के आलमबाग बस स्टॉप की तर्ज पर अत्याधुनिक बस अड्डा बनना है। इसके निर्माण पर कुल 13 करोड़ रुपये की लागत आंकी गई है।
शनिवार को अधिशाषी अभियंता परिवहन निगम मो. इरफान, आरएम आरके सिंह, निर्माण निगम के जेई आरके सिंह, एआरएम आरएस वर्मा व सदर विधायक सुरेश यादव की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश की गई। इसके निर्माण कार्य के लिए राजकीय निर्माण निगम एजेंसी को नामित किया गया है। निर्माण एजेंसी को पहले फेज के लिए पांच करोड़ की धनराशि शासन से आवंटित कर दी गई है।
विज्ञापन
एआरएम आरएम वर्मा ने बताया कि, पल्हरी के पास अंतर्राज्यीय बस स्टॉप का निर्माण 13 करोड़ रुपये लागत से होना है। निर्माण के लिए शासन से राजकीय निर्माण निगम को पांच करोड़ की धनराशि आवंटित हो गई है। भूमि की पैमाइश कर निर्माण निगम को जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराने के आदेश दिए गए हैं।
400 बसों का होगा ठहराव
लखनऊ, फैजाबाद, गोरखपुर, गोंडा, बहराइच आदि डिपो की अप-डाउन की करीब चार सौ बसों का ठहराव इस बस अड्डे पर होगा। इस अंतर्राज्यीय बस स्टॉप से नेपाल व दिल्ली के लिए आसानी से बसें मिलेंगी।