फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   129 people got jobs on paper, there was silence in the employment fair

Barabanki News: कागजों पर 129 को नौकरी, रोजगार मेले में रहा सन्नाटा

Sun, 18 Feb 2024 02:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 18 Feb 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
129 people got jobs on paper, there was silence in the employment fair
दरियाबाद (बाराबंकी)। युवाओं को रोजगार देने के लिए ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन हकीकत में इन रोजगार मेलों में युवाओं को कागजों पर ही नौकरी दी जा रही है। शनिवार को विकास खंड दरियाबाद की ग्राम पंचायत मुरारपुर स्थित हिंद महाविद्यालय परिसर में कौशल विकास मिशन, जिला सेवायोजन कार्यालय और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट स्नातक, परास्नातक सहित आईटीआई डिप्लोमाधारक प्रशिक्षित युवा बेरोजगारों को रोजगार दिया जाना था। रोजगार मेला सुबह 10 से चार बजे तक आयोजित होना था। 11.30 बजे तक मेले में टोरेंट हर्बल नामक सिर्फ एक कंपनी पहुंची थी। दोपहर 1.30 तक यही स्थिति बनी रही। मेले में बेरोजगार अभ्यर्थियों के चयन के लिए आई एक-दो कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी विद्यालय परिसर में बैठे रहे। क्षेत्र निवासी रामसेवक ने बताया कि मेले को खानापूर्ति करके दोपहर तीन बजे ही निपटा दिया गया।
विज्ञापन


मेले के आयोजन के बारे में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं प्रदीप वर्मा, सूरज कुमार, आशुतोष, शुभम आदि ने बताया कि बिना प्रचार प्रसार के ही मेले का आयोजन करवाया जा रहा है। कौशल विकास मिशन द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट में जिला सेवायोजन अधिकारी देवव्रत कुमार की उपस्थिति रोजगार मेले में दिखाई गई है, जबकि वह अवकाश पर हैं। मेले में 268 अभ्यर्थियों के पंजीकरण के साथ ही 129 बेरोजगार युवाओं को नौकरी देना दर्शाया गया है। मेले में मुसर्रत जहां, पुष्पा देवी आदि को प्रमाणपत्र वितरित कर खानापूर्ति कर दी गई। कौशल विकास मिशन के प्रबंधक अंजेश शुक्ला ने बताया कि छह कंपनियां आई थीं और 129 युवाओं को रोजगार दिया गया है। दोपहर बाद अभ्यर्थी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed