फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   1225 appeared in the scholarship exam

छात्रवृत्ति परीक्षा में 1225 रहे उपस्थित

Mon, 25 Apr 2022 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
1225 appeared in the scholarship exam
बाराबंकी। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा का आयोजन रविवार को किया गया। इसको लेकर शहर के तीन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इसमें पंजीकृत 1647 छात्र-छात्राओं में 1225 ने परीक्षा दी। वहीं 422 अनुपस्थित रहे। पहली बार इस परीक्षा को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

नौवीं से 12 वीं तक की शिक्षा के लिए छात्रों को प्रति माह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति देने के लिए यह परीक्षा कराई जाती है। आठवीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं इसमें शामिल होते है। इसको लेकर जिले में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में विभिन्न कॉलेजों के 1647 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन

इसके लिए शहर के तीन कॉलेज राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व जमीलुर रहमान किदवई गर्ल्स इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस परीक्षा के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी जीआईसी के प्रधानाचार्य को दी गई थी। रविवार को तीनों केंद्रों पर सुबह आठ बजे से सुबह 11 बजे तक 1225 बच्चों ने परीक्षा दी, वहीं 422 अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा में शामिल दिव्यांग बच्चों को एक घंटे का अतिरिक्त समय 12 बजे तक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed