{"_id":"5a09ddf34f1c1bc8678bb1dd","slug":"121510596083-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्राफी में हुआ सौरभ सिंह का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजी ट्राफी में हुआ सौरभ सिंह का चयन
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणजी ट्रॉफी में हुआ सौरभ का चयन
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। हाल ही में इंडिया अंडर-19 में चयनित जिले के सौरभ सिंह का सोमवार को रणजी ट्रॉफी में चयन हो गया। क्रिकेट में लगातार मुकाम हासिल कर रहे सौरभ सिंह के माता रंजू सिंह व पिता सुशील सिंह उनके दोस्तों को जैसे ही इसकी सूचना मिली सभी फूले नहीं समा रहे हैं। सौरभ सिंह बंगाल की टीम से खेलेंगे।
सौरभ सिंह ने बताया कि बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के हेड मैनेजर ज्योदीप मुखर्जी ने सोमवार को फोन कर सूचना दी। बताया कि आप का चयन रणजी ट्रॉफी के लिए हुआ है। उन्होंने बताया बंगाल की टीम से वह आगामी 17 नवंबर को मोहाली में पंजाब से खेला जाएगा। सौरभ सिंह ने बताया कि उनकी टीम के कप्तान इंडिया टीम के बैट्समैन रह चुके मनोज तिवारी होंगे। एक बार फिर सौरभ सिंह ने अपने साथ साथ जिले का नाम रोशन किया है। सौरभ सिंह के कोच सरवर नवाब, सरदार चरनजीत सिंह, आशुतोष सिंह, सर्वेश शुक्ला आदि ने बधाई दी।