{"_id":"59c5578a4f1c1b35688b5fbf","slug":"121506105226-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से किशोर व अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से किशोर व अधेड़ की मौत
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर/सिद्धौर (बाराबंकी)। अलग अलग स्थानों पर शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किशोर व एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झांसापुरवा निवासी पीटर (15) पुत्र परवेज होरी शुक्रवार सुबह गांव के बाहर मवेशियों को चराने गया था। वहीं रास्ते पर हाई टेंशन तार टूटा रास्ते में पड़ा हुआ था। अचानक किशोर टूटे तार में उतरे करंट की चेपट में आ गया। जब तक कि लोग कुछ समझ पाते किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिद्घौर प्रतिनिधि के अनुसार कोठी थाना क्षेत्र के सरांयमीर गांव निवासी शारदा प्रसाद (50) शुक्रवार सुबह मंदिर में पूजा करने गया था। माइक का तार लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।