फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   12 injured in road accident

बस ने टेम्पो व ई-रिक्शा में मारी टक्कर, 12 घायल

Mon, 28 Jun 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
12 injured in road accident
बस ने टेम्पो व ई-रिक्शा में मारी टक्कर, 12 घायल
विज्ञापन

क्रासर
लोनीकटरा थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। हाईवे पर वोल्वो बस की टक्कर से सवारी लेकर जा रहा टेम्पो और ई-रिक्शा पलट गया। इस हादसे में दोनों वाहन के चालक सहित 12 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी को सीएचसी पहुंचाया गया जहां से महिला सहित तीन को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

सोमवार को लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर थाना लोनीकटरा क्षेत्र के मंगलपुर चौराहे के पास तेज गति से जा रही वोल्वो बस हैदरगढ़ की ओर जा रहे एक टेम्पो और ई रिक्शा से टकरा गई। इसके बाद दोनों वाहन सड़क पर पलट गए। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार हुसैनाबाद गांव की मनोरानी, कमलेश, टेम्पो सवार वाजिदपुर की शांति, सरांय पाण्डेय के नीरज व इनकी पत्नी वंदना, दहिला गांव की अशोक कुमारी, मकनपुर के पवन कुमार, देवापुर की रीता, हैदरगढ़ कोतवाली के गुलालपुर की नीतू व टेम्पो चालक सरैंया बसंतपुर निवासी रामसमुझ समेत 12 लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया गया है। हालत गंभीर होने पर कमलेश, रामसमुझ व मनोरानी को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से भाग गया। एसओ दुर्गा प्रसाद शुक्ला का कहना है कि बस चालक का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed