फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   12 including 10 children injured in bee attack

Barabanki News: मधुमक्खियों के हमले में 10 बच्चों समेत 12 घायल

Fri, 21 Feb 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 21 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
12 including 10 children injured in bee attack
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। मधुमक्खियों के हमले में आंगनबाड़ी के 10 बच्चों समेत 12 लोग घायल लोग घायल हो गए। अफरा-तफरी के बीच ग्रामीणों ने किसी तरह कंबल, कथरी व बोरी ओढ़ाने के साथ धुंआ कर मधुमक्खियों को भगाकर बच्चों को बचाया। घायलों में दो बच्चों की हालत गंभीर है जबकि अन्य का प्राथमिक उपचार सीएचसी पर करने के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे धौरहरा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कृष्णावती व सहायिका रूपरानी बच्चों को साथ लेकर आंगनबाड़ी केंद्र जा रही थी। केंद्र से करीब 20 मीटर पहले जंगल की ओर से निकले मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। मधुमक्खी के डंक मारने से बच्चे रोते बिलखते इधर-उधर भागने लगे। बच्चों के चीखने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने कंबल, चादर व बोरी लाकर बच्चों को ओढ़ाकर बचाने का प्रयास किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कृष्णावती व सहायिका रूपरानी ने भी अपने साड़ी के पल्लू से बच्चों को छिपाकर बचाने की कोशिश की लेकिन हमलावर मधुमक्खियों ने उन्हें भी झुंड मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों द्वारा धुंआ सुलगाने के बाद ही मधुमक्खियां वहां से भागी। मधुमक्खियों के हमले में अर्पित (4) पुत्र रामदेव, शिक्षा (4) पुत्री रज्जनलाल, प्रतिज्ञा (4) पुत्री पवन, कार्तिक (4) पुत्र रामसमुझ, जान्हवी (4) पुत्री आलोक कुमार, दयाशंकर (5) पुत्र कल्लू, छाया (4) पुत्री नरेंद्र, आदर्श (4) पुत्र विकास, शुरभि (4) व अरोही (4) पुत्री संतराम व सुमित (4) घायल हुए। इन्हें आंगनबाड़ी कृष्णावती व सहायिका रूपरानी के साथ सीएचसी त्रिवेदीगंज में भर्ती कराया गया। जहां से अर्पित व प्रतिज्ञा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन परिवार के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed