{"_id":"5c80167fbdec221471639ee4","slug":"11551898239-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया निर्माण से धंस गई प्लेटफार्म की इंटरलाकिंग व ओवर ब्रिज की फर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया निर्माण से धंस गई प्लेटफार्म की इंटरलाकिंग व ओवर ब्रिज की फर्श
विज्ञापन
प्लेटफॉर्म की इंटरलाकिंग व ओवरब्रिज की धंसी फर्श घटिया निर्माण व कार्य के प्रति लापरवाही बयां कर रही है। एक वर्ष में ही रेलवे स्टेशन हैदरगढ़ पर कराए गए निर्माण कार्य ध्वस्त हो रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली लापरवाही के प्रति अधिकारी भी संजीदा नहीं है।
लखनऊ-सुल्तानपुर रेलमार्ग दोहरीकरण व विद्युतीकरण होने पर लोगों की सुविधा के लिए हैदरगढ़ रेलवे स्टेशन को उच्चीकृत कर प्लेटफॉर्म पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण एक वर्ष पहले कराया गया था।
कार्य पूर्ण होने पर रेलवे के बड़े-बड़े अधिकारियों ने निरीक्षण कर लाइन को हरी झंडी दिखाई थी लेकिन आवागमन शुरू होते ही घटिया निर्माण की कलई खुलने लगी। हैदरगढ़ स्टेशन पर लगाई गई इंटरलाकिंग कई जगह धंस गई है और प्लेटफॉर्म पर गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन
इससे प्लेटफॉर्म पर आने-जाने में यात्रियों को कठिनाई होती है। यही नहीं फुट ओवरब्रिज की फर्श भी धंस गई है। नीचे से दूसरी सीढ़ी में दरार उभर आई है। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर ट्रेन के रुकने पर यात्री इसी ब्रिज से होकर ट्रेन तक पहुंचते हैं।
रेलवे स्टेशन के इंचार्ज जोगेंद्र सिंह ने बताया कि निर्माण हुए करीब एक वर्ष हुआ है। प्लेटफॉर्म पर कई जगह मिट्टी धंस गई है। रेलवे निर्माण विभाग से ठेकेदारों से कार्य कराया जाता है। निर्माण दुरुस्त कराने के लिए स्टेशन अधीक्षक द्वारा अधिकारियों को सूचना दी जाएगी।