{"_id":"5b8ecccf867a55487029c8f9","slug":"11536085199-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े धोओ, पैर दबाओ तक होगी थाने में आमद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े धोओ, पैर दबाओ तक होगी थाने में आमद
Updated Wed, 05 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला होमगार्ड ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। दिन रात मेहनत कर पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले होमगार्डो का किस तरह से उत्पीड़न किया जा रहा है इसका एक ताजा मामला प्रकाश में आया है। महिला थाने में तैनात एक महिला होमगार्ड ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसे थाने में ड्यूटी करने के एवज में पहले सिपाही द्वारा घर के कपड़े धोने व बर्तन साफ करने व पैर दबाने की सलाह दी जा रही है। एएसपी ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
मंगलवार को एएसपी उत्तरी दिगंबर कुुशवाहा के समक्ष पेश होकर एक महिला होमगार्ड ने बताया कि उसकी ड्यूटी महिला थाने में लगी है। लेकिन वहां जाने पर महिला सिपाही कहती है कि पहले हमारे घर पर चलो बर्तन व कपड़े साफ करो। उसके बाद हमारे पैर दबाओ तब ही थाने में ड्यूटी के लिए आमद की जाएगी। महिला होमगार्ड ने ड्यूटी की मांग व पुलिस कर्मियों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न को रोकने की मांग की है। एएसपी का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।