{"_id":"5a66357f4f1c1b91268b5d18","slug":"11516647807-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर कब्जेदारी को चली लाठी, फायरिंग, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन पर कब्जेदारी को चली लाठी, फायरिंग, नौ घायल
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब्जेदारी को चली लाठी, फायरिंग में नौ घायल
- शहर कोतवाली क्षेत्र के भुहेरा गांव की घटना
बाराबंकी। ग्राम समाज की जमीन पर कब्जेदारी के लिए दो पक्षों में सोमवार की सुबह जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान चली लाठी व डंडों से करीब नौ लोग घायल हुए हैं। दबंगों ने अवैध असलहों से फायर कर दहशत फैलाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है। इस मामले में एक पक्ष के दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के भुुुहेरा गांव के रहने वाले रामखेलावन व विनोद ,संदीप, किशोर, रामलखन, कमलेश आदि के बीच सोमवार की सुबह ग्राम समाज की जमीन कब्जेदारी को लेकर विवाद होने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। इस मारपीट में एक पक्ष से सुनील कुमार, रोहित, आशीष, मुनेश्वर, नन्हेंलाल, अमित, रामखेलावन समेत नौ लोग घायल हो गए। आरोप है कि दबंगों ने अवैध असलहों से हवाई फायरिंग कर व हथगोला फेंककर दहशत फैलाने का काम किया हालांकि किसी के गोली नहीं लगने से बड़ी घटना होने से बच गई। घटना की जानकारी पर पहुुंची पुलिस ने विवाद शांत कराते हुए घायलों का जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। कोतवाल राजकुमार पांडेय ने बताया कि जमीन पर कब्जेदारी के लिए हुए विवाद में एक पक्ष की तहरीर मिली है जिसके आधार पर दूसरे पक्ष के दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।