{"_id":"5a34151f4f1c1b74698c1ff5","slug":"11513362719-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनर्स दिवस पर कल पेंशनर्सो की दूर होंगीं दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनर्स दिवस पर कल पेंशनर्सो की दूर होंगीं दिक्कतें
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंशनर्स की कल दूर की जाएंगी दिक्कतें
- पेंशनर्स दिवस पर डीएम की अध्यक्षता वाली बैठक मेें अधिकारी व पेंशनर्स संगठन के पदाधिकार लेंगे भाग
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। शासन द्वारा कल 17 दिसंबर को निर्धारित तिथि पर पेंशनर्स दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में किया जाएगा। बैठक में सभी विभागों के कार्यालयाध्यक्ष समेत जिले के दो पेंशनर्स संगठनों के पदाधिकारी समेत सेवानिवृत्त कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में पेंशन संबंधी हर समस्या का निस्तारण किया जाएगा।
बताते चलें कि शासन ने पिछले 2015 से हर वर्ष 17 दिसंबर को पेंशनर्स दिवस मनाने की तिथि निर्धारित कर रखी है। इस बार भी कल रविवार को होने वाले पेंशनर्स दिवस पर जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी की अध्यक्षता में गांधी सभागार में एक बैठक होगी। जिसमें सभी विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों को पूरी तरह से कागजी कार्रवाई के साथ तैयार होकर मौजूद रहने के निर्देश डीएम द्वारा दिए गए हैं। बैठक में जिले के दोनों पेंशनर्स संगठनों के पदाधिकारियों समेत सेवानिवृत्त कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान रिटायर्ड कर्मचारियों के लंबित पड़े पेंशन की हर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। यह जानकारी वरिष्ठ कोषागार अधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने दी।