फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   परीक्षा केंद्रो को लेकर आई

परीक्षा केंद्रो को लेकर आई

Tue, 21 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रो को लेकर आई
यूपी बोर्ड : परीक्षा केंद्रों को लेकर आईं 84 आपत्तियां
विज्ञापन

- केंद्र की दूूूरी, आवंटन व बालिकाओं के परीक्षा केंद्र से जुड़ी हैं अधिकांश शिकायतें
- 23 को जिलास्तरीय परीक्षा समिति की बैठक में होगा आपत्तियों पर मंथन
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। परीक्षा केंद्र निर्धारण की अनन्तिम सूची प्रकाशित होते ही मानों जिले के शिक्षा विभाग में हडकंप मच गया हो। लाखों खर्च कर परिषद के मानक पूरा करने वाले कॉलेज ठगे रह गए। वहीं कई कॉलेजों को मानक न पूर्ण करने पर भी सूची में जगह मिल गई। जिसको लेकर शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने डीआईओएस से मिलकर अपना पक्ष रखा। वहीं डीआईओएस कार्यालय द्वारा मांगी गई आपत्ति की अंतिम तिथि सोमवार तक आने का सिलसिला जारी रहा। जिनकी संख्या 84 रही। जिनमें ज्यादातर शिकायतें आवंटन अधिक तो धारण क्षमता कम, परीक्षा केंद्र की अधिक दूरी आदि से जुड़ी हैं। जिले में गत वर्ष की अपेक्षा परीक्षार्थियों की संख्या 8 हजार से अधिक बढ़ गई। मगर, परीक्षा केंद्रों की संख्या 42 घटने के बाद 90 रह गई। ऐसे में छात्र आवंटन में जहां धारण क्षमता से अधिक छात्रों का आवंटन कर दिया गया। तो कई बालिकाओं के परीक्षा केंद्रों की दूूूरी 30 से 35 किमी दूर हो गई। जिसके लेकर आपत्तियों को आने का सिलसिला सोमवार तक जारी रहा। मगर, अंतिम दिन कार्यालय से संबंधित लिपिक नदारद हो गए तो फोन भी स्विच ऑफ कर लिया जिसको लेकर आपत्ति लेकर पहुंचे कई कॉलेज के कर्मचारियों को काफी दिक्कतें हुई। हालांकि सोमवार तक आई आपत्तियों को लेकर विभाग के कर्मचारी व कई राजकीय कॉलेजों के शिक्षक कई दिन से जुटे हैं। आपत्तियों के निस्तारण को लेकर 23 नवम्बर को जिलास्तरीय परीक्षा समिति की बैठक की जाएगी। उसके बाद रिपोर्ट परिषद को भेजी जाएगी। उसके बाद ही परीक्षा केंद्र निर्धारण की अन्तिम सूची प्रकाशित होगी।


अंतिम तिथि तक 84 आपत्तियां मिली हैं। जिनका परीक्षण किया जा रहा है। 23 नवम्बर को जिलास्तरीय परीक्षा समिति की बैठक में आपत्तियों पर विचार करने के बाद रिपोर्ट परिषद को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

- नंदलाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed