{"_id":"59dd1cc14f1c1b79548b6ac5","slug":"11507663041-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी के आरोपी बंदी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी के आरोपी बंदी की मौत
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी के आरोपी बंदी की मौत
बाराबंकी। धोखाधड़ी के मामले में जेल में सजा काट रहे एक बंदी की मंगलवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। बीमारी के चलते बंदी का इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।17 जून को हैदरगढ़ पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के मामले में जेल भेजे गए राजू(36) पुत्र भागीरथ निवासी ग्राम डिगावा थाना कोठी की तबियत बिगड़ने पर जेल प्रशासन द्वारा मंगलवार की सुबह इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया था जहां उसकी मौत हो गई। जेल अधीक्षक आरके जायसवाल ने बताया कि बंदी जब से जेल आया था तभी से बीमार चल रहा था। कहा जिला अस्पताल व लखनऊ मेडिकल कालेज में भी बंदी को कई बार इलाज के लिए भेजा गया था। उन्होंने कहा इस बारे में मृतक के परिवारीजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है।