{"_id":"5a7f33c34f1c1b92268b96a0","slug":"111518285763-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायर ब्रिगेड की जीप पलटी, तीन छात्राएं व सीएफओ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायर ब्रिगेड की जीप पलटी, तीन छात्राएं व सीएफओ घायल
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीप पलटने से सीएफओ व तीन छात्राएं घायल
बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हाईवे पर फायर ब्रिगेड की तेज रफ्तार जीप पलट गई। हादसे में सीएफओ (चीफ फायर ऑफिसर) के साथ ही जीप की चपेट में आने से तीन छात्राएं घायल हो गईं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीएफओ रमेश कुमार तिवारी शनिवार सुबह विभाग की जीप से चालक अनूप कुमार सिंह के साथ मसौली जा रहे थे। तभी हाइवे पर ग्राम नेवला के पास चालक को झपकी आने से जीप असंतुलित होकर पलट गई। इसकी चपेट में आने से ग्राम नयागांव से कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवला करसन्ड़ा जा रही छात्राएं खुशनुमा (11) पुत्री मोहम्मद शरीफ, प्रिया (13) पुत्री विजय बहादुर व शाबाना(13) पुत्री सरफुद्दीन घायल हो गईं। जीप सवार सीएफओ रमेश तिवारी भी घायल हो गए। हादसे की जानकारी होते ही सैकड़ों ग्रामीणों के साथ ही छात्राओं के परिवारीजनों की भी भीड़ लग गई। आक्रोशित लोग सड़क जाम करने जा रहे थे मगर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष परशुराम ओझा ने लोगों को शांत कराने के साथ ही घायल छात्राओं व सीएफओ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सीएफओ को लखनऊ रेफर कर दिया गया।