{"_id":"59fa135d4f1c1bcd538ba780","slug":"111509561181-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बीए के छात्र की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बीए के छात्र की मौत, साथी घायल
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में बीए के छात्र की मौत, साथी घायल
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। मेलारायगंज चौराहे के पास बुधवार सुबह दस बजे एक बेकाबू वाहन ने स्कूटी से कॉलेज जा रहे लखनऊ के दो छात्रों को रौंद दिया। दर्दनाक हादसे के बाद दोनों काफी देर तक सड़क पर पड़े तड़पते रहे, मगर उनका पुरसा हाल लेने वाला कोई नहीं आया। करीब आधे घंटे बाद राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची मगर, तब तक एक छात्र ने दम तोड़ दिया। जबकि, गंभीर रूप से घायल दूसरे छात्र को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस हादसा कर भागे वाहन की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि स्कूटी चला रहे छात्र हेलमेट नहीं लगाए थे।
लखनऊ के गोमतीनगर विभव खंड 1/66 निवासी राजकुमार (22) पुत्र भादूराम व अनिल प्रजापति (21) निवासी खरगापुर बरौलिया स्थहित सीता देवी महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र स्कूटी से बुधवार सुबह दस बजे पढ़ाई के लिए महाविद्यालय जा रहे थे। तभी बदोसरांय कोतवाली क्षेत्र में मेलारायगंज चौराहे के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने इनको टक्कर मार दिया। दर्दनाक हादसे में दोनों छात्र घायल हालत में काफी देर तक सड़क पर पड़े तड़पते रहे। राहगीरों ने जब देखा तो पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही थी। तभी राजकुमार की मौत हो गई। जबकि, अनिल की हालत नाजुक होने के चलते उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। पुलिस की सूचना पर अस्पताल पहुंचे मृतकों के परिवारीजनों ने बताया कि दोनों अच्छे दोस्त थे व एक साथ पढ़ने के साथ ही कॉलेज भी साथ जाते थे। हादसे से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।