फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   बराबर मिल रहे तेंदुए के पगचिन्ह फिर भी लौट गई वन विभाग की टीम

बराबर मिल रहे तेंदुए के पगचिन्ह फिर भी लौट गई वन विभाग की टीम

Tue, 13 Jun 2017 11:20 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
बराबर मिल रहे तेंदुए के पगचिन्ह फिर भी लौट गई वन विभाग की टीम
बिना तेंदुआ पकड़े टीम लौटी
विज्ञापन

वन विभाग ने कहा-भाग गया तेंदुआ, ग्रामीण बोले- लगातार दिख रहे पगचिह्न
दहशत में झुंड बनाकर खेतों में कर रहे काम
अमर उजाला ब्यूरो
गनेशपुर (बाराबंकी)। वन विभाग की टीम तेंदुओं को बिना पकड़े ही लौट गई है। जबकि जंगल में लगातार तेंदुए के पैरों के निशान मिल रहे हैं। मौके पर पिंजड़ा रखा है। ग्रामीणों तेंदुए के जंगल में छिपे होने की आशंका जता रहे हैं। दहशत के कारण वे खेतों में झुंड बनाकर काम कर रहे हैैं।
रामनगर थाना थाना क्षेत्र के ग्राम टटेरपुर के पास बाग में तेंदुए के घुसने से ग्रामीणों में दहशत है। तेंदुए की निगरानी कर रही वन विभाग की टीम को दूसरे दिन पास के खेत में गीली मिट्टी में उसके पैरों के निशान मिले थे। उसके बाद मंगलवार को 12 बजे तक उस पर नजर रखी गई। बाद में क्षेत्रीय रेंजर द्वारा उसके भाग जाने की बात कहते हुुए टीम को वहां से हटा दिया गया। ग्रामीण निसार अहमद, देवकी, रमा देवी, सुखराम, देशीराम आदि का कहना है कि सोमवार बीती रात को जंगल से कई बार अजीब सी आवाजें सुनाई दी। तेंदुए का पता न लगने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार को गांव के ही सुरेश के खेत में बोरिंग के पास पानी भरा है, जहां पर वैसे ही निशान मिले जो सोमवार की सुबह मिले थे। टीम को इसके बारे में अवगत कराया तो वन विभाग के कर्मचारी पुराने निशान होने की बात कहकर चले गए। मौके पर पिंजड़ा पड़ा है।
विज्ञापन


सतर्कता बरतें ग्रामीण
तेंदुए के पैरों के निशान सोमवार सुबह मिले थे। उसके बाद उसके यहां होने के कोई प्रमाण नहीं मिल रहे हैं। करीब 50 लोगों का झुंड बनाकर जंगल के अंदर भी देखा गया लेकिन कोई पता नहीं लग सका। इससे साफ है कि पानी पीने के बाद वह भाग गया। तेंदुआ एक स्थान पर ज्यादा समय नहीं रुकता है। ग्रामीणों को थोड़ा सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरके श्रीवास्तव, आरएफओ रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed