{"_id":"628bdd39be80b0278333f409","slug":"11-shops-burn-barabanki-news-lko6319511128","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में 11 दुकानें राख, 50 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में 11 दुकानें राख, 50 लाख का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असंद्रा (बाराबंकी)। असंद्रा थाना क्षेत्र के कस्बा नईसड़क में आग लगने से 11 दुकानें राख हो गईं। इनमें फर्नीचर, कपड़ा व पूजा-चप्पल की दुकानें शामिल हैं। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड में 50 लाख से अधिक का नुकसान होने की बात कही जा रही है।
असंद्रा थाने से केवल दो किमी दूर कस्बा नईसड़क है। यहीं पर भिटरिया रोड पर राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा का मकान है। इनके मकान के ठीक बाहर सड़क किनारे ही दुकानें बनी हैं। इनमें लोग लकड़ी के फर्नीचर, कपड़ा व जूता-चप्पल आदि का व्यवसाय करते हैं। रविवार रात करीब एक बजे कस्बे में ही मौजूद पुलिसकर्मियों को दुकानों से आग की लपटें उठती दिखाई पड़ीं। तब तक चीख-पुकार मच चुकी थी। कस्बे के लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी और आग बुझाने के लिए पानी की बाल्टी भर-भर कर लाने लगे।
सूचना पाने के बाद रामसनेहीघाट व हैदरगढ़ से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जब तक नईसड़क पहुंचतीं 11 दुुकानें जल चुकी थीं। इनमें आलमपुर गांव निवासी अलमदार व सिफात हुसैन व अर्शीउल हसन की रेडीमेड कपड़ों की दुकान, शफीउल्ला व अली अहमद की लकड़ी के फर्नीचर की दुकान, अमीर अहसान, फरीद अहमद व एजाज अहमद की जूता-चप्पल की दुकान, सिराजुद्दीन की लोहे की गुमटी व दो लकड़ी की गुमटियों समेत 11 दुकानें राख हो गई हैं।
विज्ञापन
व्यापारियों के अनुसार अग्निकांड में 50 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। सूचना पाने के बाद मौके पर पहुंचे राजस्व कर्मियों की टीम ने भी मौके का जायजा लेकर रिपोर्ट एसडीएम को भेजी है। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है।
पूर्व सांसद ने की मुआवजे की मांग
नईसड़क पर ही सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद रामसागर रावत का आवास है। आग से लाखों का नुकसान होने के बाद दुकानदार पूर्व सांसद के पास पहुंचे। पूर्व सांसद रामसागर ने तहसील के अधिकारियों से बात की और मांग की कि सारा सामान जलने से एक दर्जन से अधिक लोग बेरोजगार हो गए हैं। पूर्व सांसद ने मांग की है कि इन व्यापारियों व दुकानदारों को मुआवजा दिया जाय।
आग लगने से जले दो घर
सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर तेज हवा के झोकों के बीच दो घरों में आग लग गई। जानकारी पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन दोनों घरों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। बल्लोपुर निवासी दिलीप अवस्थी के घर दोपहर में खाना बन रहा था। इस बीच अचानक से तेज आंधी-पानी आ गया। तेज हवा के झोकों से आग लग गई।
आग ने पास में स्थित पिता सुंदरलाल अवस्थी के घर को चपेट में ले लिया। आग से दोनों ही घरों के अनाज, पांच हजार की नकदी सहित संपूर्ण गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीण एवं फायर ब्रिगेड की टीम की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से करीब एक लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। संवाद