{"_id":"64710a0916b1d539430234d4","slug":"11-investments-of-animal-husbandry-department-will-be-seen-on-the-ground-barabanki-news-c-13-1-256322-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पशुपालन विभाग के 11 निवेश धरातल पर आएंगे नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पशुपालन विभाग के 11 निवेश धरातल पर आएंगे नजर
Sat, 27 May 2023 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 27 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। यूपी इंवेस्टर्स समिट के दौरान पशुपालन विभाग की अलग-अलग योजनाओं में आए 11 निवेश जल्द धरातल पर नजर आएंगे। विभागीय अधिकारियों ने इनके साथ बैठक कर पूरा खाका तैयार कर लिया है। वहीं सत्यापन के दौरान एमओयू हस्ताक्षर करने वाले 15 लोगों ने अब निवेश करने से इंकार कर दिया है। अब इनका ब्योरा निवेश सारथी पोर्टल से हटाने की तैयारियां की जा रही हैं।
यूपी इंवेस्टर्स समिट के दौरान पशुुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं में 137.47 करोड़ रुपये के 70 निवेश प्रस्ताव आए थे। इनमें डेयरी में 48.50 करोड़ के 12, पोल्ट्री में 26.97 करोड़ रुपये के नौ, बकरी पालन में 45 करोड़ रुपये के 44, पशु आहार योजना में 13 करोड़ रुपये के चार एवं डी कैल्शियम फॉस्फेट प्लांट स्थापित करने के लिए चार करोड़ रुपये का एक प्रस्ताव आया था। पशुपालन विभाग की अधिकांश योजनाओं में 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी का प्राविधान है। ऐसे में निवेशक भी शीघ्र इन प्रस्तावों को धरातल पर उतारने में जुटे हुए हैं।
विभाग की ओर से कराए गए सत्यापन में अब तक 11 निवेशकों ने जमीन से लेकर अन्य ब्योरा उपलब्ध करा दिया है। साथ ही बैंक से ऋण लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही संबंधित निवेशकों की ओर से कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा। इन सभी को ग्रीन श्रेणी में रखा गया है। वहीं 15 निवेशकों ने सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान निवेश करने से इंकार कर दिया है। इनमें डी कैल्शियम फॉस्फेट प्लांट के लिए आया इकलौता निवेश प्रस्ताव भी वापस हो गया है। डीएम अविनाश कुमार के आदेश के बाद इन डुप्लीकेट निवेश प्रस्तावों को सारथी पोर्टल से हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
इंवेस्टर्स समिट के दौरान 70 एमओयू प्राप्त हुए थे। इनमें 11 प्रस्तावों को अगले कुछ माह में धरातल पर उतारने की तैयारियां की जा रही हैं। वहीं निवेश से इंकार करने वाले निवेशकों के प्रस्तावों को पोर्टल से हटाया जा रहा है।
- डॉ. जेएन पांडेय, सीवीओ