{"_id":"5cd084a1bdec22075d238f4a","slug":"101557169313-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"96.6 प्रतिशत अंको के साथ संयुक्त रूप से वैभव, वैभवेंद्र व शुभी टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
96.6 प्रतिशत अंको के साथ संयुक्त रूप से वैभव, वैभवेंद्र व शुभी टॉपर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैभव, वैभवेंद्र व शुभी ने लहराया परचम
बाराबंकी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं कक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। इसमें सेंट एंथोनी कॉलेज के वैभव, सेंट्रल एकाडमी के वैभवेंद्र व एमबी कॉलेज की छात्रा शुभी ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से जिले में टॉप किया है। 96.4 प्रतिशत अंक के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र अनुराग सिंह व सैनिक पब्लिक स्कूल के विवेक यादव ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। 96 प्रतिशत अंक के साथ एंथोनी कॉलेज की छात्रा विधि गुप्ता व रायल ब्लू कॉलेज के आदर्श यादव तीसरे स्थान पर रहे।
जिले में सीबीएसई के 12 विद्यालय हैं। सोमवार को घोषित 10वीं कक्षा का परिणाम देखने के बाद विद्यालयों ने अपने कॉलेज के टॉपर बच्चों की सूची तैयार कर उन्हें परिसर में बुलाया। कई स्कूलों में टॉपरों का स्वागत किया गया। 94.2 प्रतिशत अंक के साथ 18 छात्र-छात्राओं ने जिले की टॉप टेन सूची में अपना स्थान बनाया। इनमें सबसे अधिक एमबी कॉलेज के आठ, सेंट एंथोनी कॉलेज के चार, जवाहर नवोदय विद्यालय के दो व केंद्रीय विद्यालय, सेंट्रल एकाडमी, सैनिक पब्लिक स्कूल तथा रायल ब्लू स्कूल के एक-एक विद्यार्थी ने टॉपटेन ने अपनी जगह बनाई।