फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   कृषि राज्यमंत्री की मौजूदगी में होगा शपथ लेगी शहरी सरकार

कृषि राज्यमंत्री की मौजूदगी में होगा शपथ लेगी शहरी सरकार

Tue, 12 Dec 2017 12:01 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
कृषि राज्यमंत्री की मौजूदगी में होगा शपथ लेगी शहरी सरकार
कृषि राज्यमंत्री की मौजूदगी में आज शपथ लेगी शहर की सरकार
विज्ञापन

- नगर पालिका समेत 13 निकायों में होगा कार्यक्रम, बांटे गए डेढ़ हजार निमंत्रण
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर नगर पालिका परिषद की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंच व पंडाल आदि का कार्य पूरा हो गया है। नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष व सदस्यों को आज मंगलवार को शपथ दिलाई जाएगी। मुुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री मौजूद रहेंगे। फिलहाल डिप्टी सीएम डॉ.दिनेश शर्मा का निर्धारित कार्यक्रम निरस्त हो गया है। वहीं 12 अन्य नगर निकायों में भी आज होने वाले शपथ ग्रहण को लेकर सोमवार देर शाम तक तैयारियों का दौर चलता रहा।
नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुईं भाजपा प्रत्याशी शशी श्रीवास्तव समेत 29 सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आज नगरपालिका परिषद में होगा। इसको लेकर ईओ समेत सभी कर्मचारी तैयारियों में जुटे रहे। अधिशासी अधिकारी संगीता कुमारी ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह समेत सांसद प्रियंका रावत, पूर्व चेयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, रामनगर विधायक शरद अवस्थी, कुर्सी विधायक साकेंद्र प्रताप सिंह, हैदरगढ़ विधायक बैजनाथ रावत, दरियाबाद विधायक सतीश शर्मा, बछरांवा विधायक राम नरेश रावत, जैदपुर विधायक उपेंद्र रावत, पूर्व मंत्री संग्राम सिंह वर्मा, पूर्व एमएलसी हरगोबिंद सिंह समेत नगर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। वहीं अन्य निकायों में एसडीएम नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सदस्यों को शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर के गणमान्य लोगों के साथ ही पार्टी के पदाधिकारियों समेत कुल 15 सौ लोगों को निमंत्रण पत्र नगर पालिका प्रशासन की ओर से भेजा गया है। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे आयोजित होने की बात जिम्मेेदार अधिकारियों ने कही है। इस कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए सोमवार की देर शाम तक तैयारियां को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सदस्यों का आज शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
- संगीता कुमारी, ईओ नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed