{"_id":"5a09dddc4f1c1b156b8b5a66","slug":"101510596060-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस व पीएसी की संगीनों के साए में होंगे मतदान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस व पीएसी की संगीनों के साए में होंगे मतदान केंद्र
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगीनों के साए में होंगे मतदान केंद्र
- निकाय चुनाव सकुशल निपटाने के लिए रणनीति बना रही पुलिस
बाराबंकी। निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के चाक, चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं। सभी मतदान केंद्र संगीनों के साए में होंगे वहां पर पुलिस व पीएसी की तैनाती की जाएगी। एसपी द्वारा चुनाव की सुरक्षा के लिए रणनीति तैयार की जा रही है।
जिले में अगामी 29 नवंबर को निकाय चुनाव होगा। 12 नगर पंचायतों व एक नगर पालिका परिषद क्षेत्र में होने वाले इस चुनाव में 181 वार्डों में 133 मतदान केंद्र व 367 मतदेय स्थल बनाए गए। इनमें से तीन नगर पंचायत बेलहरा, सिद्वौर व सुबेहा को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है जिससे यहां पर सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं। चुनाव में लगाए जा रहे पुलिस बल में 28 इंस्पेक्टर, 273 सब इंस्पेक्टर, 57 हेड कांस्टेबल, 363 सशस्त्र सिपाही, 30 सशस्त्र व 734 डंडाधारक होमगार्ड, 3.5 कंपनी पीएसी लगाई जा रही है। इसके अलावा कलस्टर पुलिसिंग का इस्तेमाल कर विशेष पुलिस टीम बनाई जा रही है जो प्रत्येक तीन मतदान केंद्र पर भ्रमण कर वहां की हर गतिविधियों पर नजर रख सकेगी।
चेकिंग को गठित हुई 15 उड़नदस्ता टीम
चुनाव में अवैध शराब आदि मामलों की चेकिंग के लिए 15 उड़नदस्ता टीमों का गठन किया गया है। इसमें प्रत्येक टीम में एक मजिस्ट्रेट व एक दरोगा व दो सिपाही शामिल होंगे। इस टीम को यदि कहीं भी चुनाव प्रभावित करने की सूचना मिलेगी तो मौके पर जाकर त्वरित कार्रवाई करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
निकाय चुनाव के लिए सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहेंगे। यदि चुनाव में कोई गड़बड़ी करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - अनिल कुमार सिंह, एसपी