फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   100 bigha crop submerged due to canal cutting

Barabanki News: नहर कटने से 100 बीघा फसल डूबी

Sat, 31 Dec 2022 08:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
100 bigha crop submerged due to canal cutting
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। ओहरामऊ नहर की पटरी से कटने से 100 बीघा से अधिक गेहूं व सरसों की फसल डूब गई। तीन दिन पहले ही अमर उजाला ने खबर प्रकाशित कर इस नहर में सिल्ट सफाई के नाम पर धांधली को उजागर किया था।
विज्ञापन

किर्षिया माइनर से अड़ेरीपुरवा जाने वाली ओहरामऊ माइनर जर्जर पटरी के ऊपर से बह रही है। गुरुवार की रात कई जगह पटरी कटने से नहर का पानी खेतों में भरने लगा।
विज्ञापन

ओहरामऊ गांव के राममिलन यादव, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, रामप्रकाश पांडेय, भगौती रावत, गुड्डू सिंह, रामतीर्थ यादव, लालबहादुर, मताफेर सिंह, विजय कुमार, राजू यादव, चंद्रेश, राजललन समेत कई किसानों की 100 बीघा फसल पानी में डूबने से बर्बाद हो गई। सुबह किसानों से स्वयं झाड़ियों व फावड़े से मिट्टी खोदकर पटरी को दुरुस्त कर पानी का बहाव रोका। किसानों ने बताया कि कई दिन से नहर उफनाकर बह रही है। सफाई के नाम पर धांधली के चलते नहर सिल्ट पटी होने व पटरी जर्जर होने से पानी ऊपर से बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दिया गया। किसानों ने आईजीआरएस पर शिकायत कर जांच व नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है। एक्सईएन शारदा सहायक खंड नवनीत कुमार ने बताया कि गुरुवार से नहर में पानी बंद हो गया है। किसानों की शिकायत पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed