फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Interlocking road caved in within three months.

Barabanki News: तीन माह में धंसी इंटरलॉकिंग सड़क

Fri, 02 Oct 2026 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 02 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Interlocking road caved in within three months.
सिद्धौर । सिद्धौर ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत निधि से कराए जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग से विद्युत उपकेंद्र कोठी होते हुए महाशिव शक्ति इंटर कॉलेज तक करीब 10 लाख रुपये की लागत से बनी इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के महज तीन माह में जगह-जगह धंस गई। कई स्थानों पर सड़क की साइड बॉक्सिंग उखड़ गई है, जबकि निर्माण संबंधी सूचना बोर्ड भी टूटकर गिर पड़ा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी कल्लू और जगमोहन ने आरोप लगाया कि निर्माण के दौरान ही घटिया सामग्री और मानकों की अनदेखी की शिकायत ब्लॉक अधिकारियों से की गई थी। उनके अनुसार, इंटरलॉकिंग से पहले गिट्टी की कुटाई नहीं कराई गई और न ही ठोस बेस तैयार किया गया। इससे सड़क जल्द बदहाल हो गई और लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद स्थिति खराब है। बीडीओ पूजा सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही संबंधित ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed