फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   10 quintals of firecrackers caught in raid in house, one arrested

Barabanki News: घर में छापा मारकर 10 क्विंटल पटाखे पकड़े, एक गिरफ्तार

Fri, 25 Oct 2024 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 25 Oct 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
10 quintals of firecrackers caught in raid in house, one arrested
जैदपुर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र जैदपुर में अवैध पटाखे बेचने वाले दुकानदारों का गिरोह सक्रिय हो गया है। बृहस्पतिवार को सीओ के साथ पुलिस ने डेहवा गांव स्थित एक घर में छापा मारकर अवैध पटाखे पकड़े एवं एक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सीओ सदर हर्षित चौहान के साथ जैदपुर पुलिस टीम ने डेहवा गांव के वीरेंद्र उर्फ भूरे के घर पर बृहस्पतिवार को छापा मारा। वहां भारी मात्रा में दीपावली पर बिक्री के लिए जमा किए गए करीब 10 क्विंटल पटाखे मिले। मौके से वीरेंद्र को गिरफ्तारी कर लिया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आतिशबाज बिना लाइसेंस के बंगला बाजार के पास दीपावली पर दुकान लगाता है। इसके लिए उसने पटाखे एकत्रित किए थे। पुलिस कार्रवाई के दौरान आसपास के कई लोग अपने घरों पर ताला डालकर भाग निकले। यहां के कई लोग पटाखे बेचने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि बिना लाइसेंस के पटाखे खरीद कर घर पर जमा किए हुए थे। अभी किसी का भी अस्थायी लाइसेंस नहीं बना है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed