फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   10 police stations will be hotspots...teams equipped with speed guns and breath analyzers will monitor them.

Barabanki News: 10 थाने हॉटस्पाॅट...स्पीड गन, ब्रेथ एनालाइजर से लैस टीमें करेंगी निगरानी

Fri, 14 Nov 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 14 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
10 police stations will be hotspots...teams equipped with speed guns and breath analyzers will monitor them.
बाराबंकी। जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं ने शासन-प्रशासन की नींद उड़ा दी है। ये सड़क हादसे अब पूरी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। इसी क्रम में, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के निर्देश पर बाराबंकी पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। जिले के 10 थाना क्षेत्रों को सड़क हादसा ''हॉटस्पॉट'' के रूप में चिह्नित किया गया है। इन क्षेत्रों से गुजरने वाली सड़कों की विशेष निगरानी के लिए एक विस्तृत कार्य योजना (एक्शन प्लान) तैयार की गई है। इसके तहत 10 टीमें विशेष उपकरणों से लैस होकर इन क्षेत्रों में निगरानी और बचाव कार्य करेंगी।
विज्ञापन

बीते पांच वर्षों में जिले में 1600 से अधिक मौतें होने के बाद की गई समीक्षा में पाया गया कि सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं इन्हीं 10 थाना क्षेत्रों में हो रही हैं। इनमें शहर कोतवाली, देवा, मसौली, रामनगर, फतेहपुर, कुर्सी, सफदरजंग, रामसनेहीघाट, हैदरगढ़ और लोनीकटरा शामिल हैं। इन थाना क्षेत्रों से गुजरने वाले पांच नेशनल व स्टेट हाईवे और प्रमुख जिला मार्गों पर अब पुलिस की विशेष टीमें 24 घंटे निगरानी रखेंगी। प्रत्येक टीम को दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए अत्याधुनिक उपकरण दिए जा रहे हैं। जिनमें स्पीड गन (गति मापने के लिए), ब्रेथ एनालाइजर (शराब की जांच के लिए), बॉडी वॉर्म कैमरा (कार्रवाई रिकॉर्ड करने के लिए) व प्राथमिक चिकित्सा किट शामिल है। सड़क पर गश्त कर रहीं ये टीमें तेज गति से चलने वाले वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाएंगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करेंगी। नशे में वाहन चलाने वालों को रोककर मौके पर ही जांच की जाएगी और यदि आवश्यक हुआ तो उन्हें तत्काल ड्राइविंग से मुक्त किया जाएगा। पुलिस विभाग ने यह भी सुनिश्चित किया है कि हर कार्रवाई बॉडी कैमरे में रिकॉर्ड हो, जिससे विवाद या लापरवाही की स्थिति में सटीक साक्ष्य उपलब्ध रहें।
विज्ञापन

जागरूकता और कानून, दोनों पर जोर
सड़क पर उतरने से पहले इन टीमों को यह निर्देश दिया गया है कि वे चालान के साथ-साथ लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक भी करें। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट या ओवरलोडिंग जैसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
नई टीमों को यह भी जिम्मेदारी दी गई है कि वे यह समीक्षा करें कि किन-किन स्थानों पर हादसे सबसे अधिक हो रहे हैं। ऐसे ब्लैक स्पॉट्स पर विशेष निगरानी बढ़ाई जाएगी और वहां ट्रैफिक संकेतों व बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की जाएगी।
- अर्पित विजयवर्गीय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed