{"_id":"60fdac7c8ebc3e582e53f82d","slug":"1-13-lakh-antyodaya-card-holders-will-get-the-benefit-of-ayushman-yojana-barabanki-news-lko588469783","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.13 लाख अन्त्योदय कार्डधारक पाएंगे आयुष्मान योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.13 लाख अन्त्योदय कार्डधारक पाएंगे आयुष्मान योजना का लाभ
विज्ञापन
बाराबंकी। अन्त्योदय कार्डधारकों को भी आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा। इस संबंध में शासन से आदेश जारी कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के एक लाख 13 हजार परिवारों को योजना का लाभ मिलना तय माना जा रहा है।
जिले में लाभार्थी परिवारों की संख्या करीब तीन लाख 70 हजार 881 है। इनमें से अभी तक करीब एक लाख 25 हजार परिवारों के ही आयुष्मान योजना के तहत गोल्डेन कार्ड बनाए जा सके हैं। शासन ने अन्त्योदय कार्डधारकों को भी आयुष्मान योजना से जोड़ने का आदेश दिया है। शासन से आदेश मिलने के बाद विभाग ने इस दिशा में कार्य तेज कर दिया है।
जिले में अन्तयोदय कार्डधारकों की संख्या एक लाख 13 हजार के आसपास बताई जा रही है। यदि सही तरीके से इस दिशा में कार्य किया गया तो इन परिवारों को योजना का लाभ मिलना तय माना जा रहा है। अन्त्योदय कार्डधारकों को यदि योजना से जोड़ दिया जाता है तो इन्हें काफी लाभ मिलेगा और अपने परिवारीजनों का इलाज कराने के लिए इन्हें इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन
अभी तक इन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड न होने की वजह से इलाज कराने में इन्हें काफी असुविधा होती थी और उपचार में पैसा भी खर्च करना पड़ता था। अब शासन के इस आदेश से अन्त्योदय कार्डधारकों को भी आयुष्मान योजना के तहत लाभ मिल सकेगा।
आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डॉ. डीके श्रीवास्तव ने बताया कि अन्त्योदय कार्डधारकों को भी आयुष्मान योजना से जोड़ने का आदेश शासन ने जारी किया है। आदेश प्राप्त हो गया है और इस दिशा में कार्य भी शुरू कर दिया गया है। जिले में अन्त्योदय कार्डधारकों की संख्या कितनी है, इसकी आपूर्ति विभाग से सूची मांगी गई है। सूची मिलने के बाद कार्डधारकों को योजना से जोड़ना शुरू कर दिया जाएगा।