{"_id":"06597a9e-e482-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"barabanki-becomes-hub-for-fake-marksheet","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैपटॉप का लालच: राजधानी के बगल से ही हो रहा फर्जीवाड़ा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैपटॉप का लालच: राजधानी के बगल से ही हो रहा फर्जीवाड़ा!
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 04 Jul 2013 01:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्री लैपटॉप हासिल करने के लिए हुए फर्जीवाड़े के बाद राजधानी के सभी कॉलेज अलर्ट हो गए हैं। अब जहां-जहां लैपटॉप बांटे जाने हैं, वहां दोहरे सत्यापन की कड़ी व्यवस्था लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
दो चरणों में होगा सत्यापन
केकेसी के प्राचार्य डॉ. एसडी शर्मा ने बताया कि उनके यहां 3262 से ज्यादा छात्रों को लैपटॉप बांटे जाने हैं। फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद कॉलेज में दो चरणों में सत्यापन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
पढ़ें: यूपी: फ्री लैपटॉप के लिए हो रहा मार्कशीट का फर्जीवाड़ा!
विज्ञापन
इसके तहत एक कमेटी बनाई जाएगी जो सभी छात्रों की मार्कशीट की जांच करके ही उन्हें लैपटॉप देगी।
केकेवी में होगी गहरी जांच
उधर, केकेवी के प्राचार्य डॉ. जीसी मिश्रा कहते हैं कि उनके यहां एडमिशन के समय ही काफी सतर्कता बरती गई थी, लेकिन फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद लैपटॉप देने से पहले वे एक बार फिर छात्रों की गहन जांच करेंगे।
'मुश्किल लेकिन, होगी दोहरी जांच'
डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राम विशाल त्रिपाठी ने कहा कि उनके यहां इस समय एडमिशन का दौर है। ऐसे में लैपटॉप बांटने व ट्रेनिंग देने के लिए बड़ी मुश्किल से वक्त निकाला जा रहा है, मगर छात्रों के दस्तावेज ठीक से जांचने के बाद ही उन्हें लैपटॉप दिया जाएगा।
धोखेबाज को अब मिल रही धमकी
लैपटॉप पाने के लिए शिया पीजी कॉलेज में दो-दो फर्जी मार्कशीट लगाने वाले सीतापुर निवासी छात्र वीरपाल को पकड़ लिया गया था। उसने जब धंधेबाजों की पाले खोली तो उसे अब धमकियां दी जा रही हैं।
लिखित बयान से बढ़ी मुश्किलें
वीरपाल ने शिया पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एमएस नकवी को लिखित बयान दिया है कि बाराबंकी में एक प्राचार्य ने पहले फैजाबाद के एलआर इंटर कॉलेज और फिर शाहजहांपुर से सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज के नाम पर इंटर की फर्जी मार्कशीट बनाई।
बाराबंकी से चल रहा पूरा धंधा
पूरा धंधा तो बाराबंकी से चल रहा है। वीरपाल ने फैजाबाद के जिस एलआर कॉलेज के नाम पर पहले फर्जी मार्कशीट बनवाई थी वह किसी दिव्यांशु नाम के छात्र के रोल नंबर पर बनी थी।