फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Zayed will be cultivated in 9773 hectares in Mandal

Banda News: मंडल में 9773 हेक्टेयर में होगी जायद की खेती

Tue, 14 Mar 2023 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Zayed will be cultivated in 9773 hectares in Mandal
बांदा। गर्मी में होने वाली फसलों का रकबा कृषि विभाग ने तय कर दिया है। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों में 9773 हेक्टेयर में सब्जी सहित मूंग, उर्द की फसले पैदा की जाएगी। इसमें सर्वाधिक 9198 हेक्टेयर में सब्जी की खेती होगी। कृषि विभाग ने दावा किया है कि पिछले एक सप्ताह में दो हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में किसानों ने सब्जी की बुआई की है।
विज्ञापन

उप निदेशक (कृषि) विजय कुमार ने बताया कि बुंदेलखंड कृषि प्रधान क्षेत्र है। चित्रकूटधाम मंडल मात्र में 10 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में रबी व खरीफ की बुवाई की जाती है। यहां पानी का अभाव होने से जायद की फसल कम बोई जाती है। इस वर्ष गर्मी में होने वाली जायद की फसल के लिए जनपद बांदा में 1287, हमीरपुर में 2678, चित्रकूट में 808, महोबा में 4940 यानि कुल 9773 हेक्टेयर क्षेत्रफल निर्धारित किया गया है। इसमें 9713 हेक्टेयर में सब्जी की फसल होगी। शेष रकबे में किसान मूंग, उर्द, मक्का व हरा चारा आदि की बुवाई करेगा। हालांकि मक्का सिर्फ जनपद चित्रकूट में ही होता है। दावा किया कि किसानों ने जायद की बुवाई शुरू कर दी है। पिछले एक सप्ताह में दो हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में सब्जी की बुवाई की गई है। 300 हेक्टेयर में पशुओं के लिए हरा चारा बरसीन आदि बोया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed