फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Zakirin and Rahul first met in a boat, they changed their religion on the condition of marriage

Banda News: नाव में हुई थी जकरीन और राहुल की पहली मुलाकात, शादी की शर्त पर बदला था धर्म

Mon, 17 Feb 2025 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Zakirin and Rahul first met in a boat, they changed their religion on the condition of marriage
घटना के बाद मृतका के घर के बाहर लगी भीड़।  - फोटो : संवाद
बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के सबादा गांव के राहुल वाल्मिकी और महबरा गांव की जकरीन के बीच प्यार का अंकुर तीन साल पहले एक नाव यात्रा के दौरान फूटा था। इसके बाद दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि राहुल ने धर्म बदल लिया और नमाज पढ़ने लगा। दोनों के गांवों के बीच की दूरी चार किलोमीटर है।
विज्ञापन

महबरा और सबादा गांव के लोगों और राहुल के पिता की मानें तो अगस्त 2022 में राहुल ने रेलवे में नौकरी का फार्म भरा था। उसे परीक्षा देने के लिए लखनऊ जाना था। इसलिए वह महबरा गांव गया था। महबरा से निकली यमुना नदी के रास्ते उसे फतेहपुर जाना था। नाव में यात्रा के दौरान उसकी महबरा गांव की जकरीन से पहली मुलाकात हुई थी। यहीं से दोनों के दिलों में प्यार का अंकुर फूट पड़ा। इसके बाद दोनों मिलने-जुलने लगे थे।
विज्ञापन

राहुल के पिता गया प्रसाद की माने तो जकरीन और उसकी मां हाजरा राहुल को अपने घर बुलाकर खाना खिलातीं थीं। दोनों के प्रेम प्रसंग की बात धीरे-धीरे दोनों गांवों में फैल गई। इसके बाद जकरीन और उसकी मां ने राहुल को मुस्लिम धर्म अपना लेने की शर्त रखी थी। प्यार पाने के लिए राहुल ने कलमा पढ़कर इस्लाम धर्म अपना कर मुर्शिद बन गया था। खतना कराकर दाढ़ी रखने लगा और मुस्लिम टोपी भी लगाने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब राहुल उर्फ मुर्शिद और जकरीन की शादी की बात चलने लगी तो जकरीन की बुआ और अन्य रिश्तेदार जोकि गांव में ही रहते थे, एतराज जता दिए। इसके बाद जकरीन के घर वाले राहुल को शादी का झांसा देते रहे। छह माह पूर्व राहुल अपनी बड़ी बहन मालती की ससुराल गोवा चला गया। इसी बीच जकरीन के घरवालों ने पांच दिसंबर 2024 को जकरीन की शादी कर दी। इसकी भनक राहुल को नहीं लगी। राहुल की चाची सीमा के मुताबिक चार दिन पहले राहुल गांव आया था। इसके बाद उसे जकरीन की शादी का पता चला था।
-------------------------------


राहुल के पिता ने लगाया ऑनर किलिंग का आरोप
सबादा गांव निवासी राहुल उर्फ मुर्शिद के पिता गया प्रसाद ने आरोप लगाया है कि जकरीन के घरवालों ने उनके बेटे और अपनी बेटी की हत्या की है। मामले की सही से जांच होनी चाहिए। आरोप है कि राहुल को जकरीन ने फोन करके बुलाया था। घर बुलाकर जकरीन के घर वालों ने उसके पुत्र को लाठियों से पीटकर और जकरीन की चाकू मारकर हत्या की है। पिता के मुताबिक, उसने राहुल से कहा था कि जकरीन के पिता को उसके पास भेजे और सुरक्षा की गारंटी ले कि कोई कुछ नहीं करेगा। लेकिन जकरीन के पिता उससे मिलने नहीं आए थे।
----------------------


मुंबई में कमाते हैं जकरीन के पिता, राहुल गोवा और मुंबई में रहकर था कमाता
जकरीन के पिता का महावरा गांव में है पक्का मकान, राहुल के पिता का सबादा गांव में बना है घर

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। जकरीन के पिता मोहम्मद हुसैन और भाई कैफ मुंबई में रहकर मिठाई की दुकान में काम करते हैं। महबरा गांव में उनकी दो बीघा जमीन है। गांव में ही उनका बिना छपाई का पक्का मकान बना है। मोहम्मद हुसैन की पांच बेटियां समरीन, आफरीन, जकरीन, शीबा व सीमा और एक पुत्र कैफ है। वारदात के समय पिता और भाई मुंबई में थे।
उधर, सबादा गांव निवासी गया प्रसाद वाल्मीकि के पिता के नाम पट्टे की जमीन है। उनकी दो बेटियां शांति और मालती हैं। राहुल उनका इकलौता पुत्र था। गया प्रसाद की पत्नी का निधन 10 साल पहले हो चुका है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। गया प्रसाद ने बताया कि राहुल कमाने के लिए कोलकाता चला गया था। उसके बाद कुछ दिन वह मुंबई में रहा था। गांव गया प्रसाद का मकान है। घर में पिता के अलावा और कोई नहीं रहता। पिता गांव में रहकर पट्टे की जमीन पर खेती और मजदूरी करते हैं। वारदात के बाद दोनों गांवों में एहतियात के तौर पर पुलिस का पहरा लगाया गया है।

-------------------------



पांच दिसंबर 2024 को बांदा शहर के इरफान से हुआ था जकरीन का निकाह
जकरीन का निकाह बांदा शहर के परशुराम तालाब निवासी इरफान से पांच दिसंबर 2024 को हुआ था। इरफान दो भाई हैं। जिला अस्पताल की मोर्चरी हाउस पहुंचे जकरीन के देवर रिजवान ने बताया कि उसके भाई मुंबई में हैं। वह शादी के बाद मुंबई चले गए थे। वह मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उन्हें भाभी के प्रेम संबंध के बारे में जानकारी नहीं थी। पुलिस ने जकरीन के शव का पंचनामा कराकर उसके देवर रिजवान के सुपुर्द किया है।
-------------------------

जकरीन के शव पर मिले चार घाव, राहुल के पूरे शरीर में चोटों के निशान
पुलिस के मुताबिक, जकरीन के शरीर पर चाकू के चार वार किए गए हैं। जकरीन की बाईं कोख के पास, सीने में बाईं तरफ, बाएं हाथ व गले में भी घाव का निशान हैं। ऐसा लग रहा है कि वार से बचने के लिए जकरीन ने चाकू को हाथ से पकड़ लिया होगा। यही वजह है कि उसके हाथ में भी घाव है। वारदात के समय वह सलवार सूट पहने थी। वहीं, राहुल उर्फ मुर्शिद के सीने व पीठ में डंडों के निशान, चेहरे पर चोटें, बाएं पैर में फैक्चर, कान में चोट, चेहरे पर घसीटने के निशान मिले हैं।

---
फोटो 28- महावरा गांव में जकरीन के घर में जांच करने पहुंचे डीआईजी व अन्य पुलिस फोर्स। संवाद
फोटो 29- घटनास्थल पर बैठी पुलिस। संवाद
फोटो 30- घटनास्थल पर लगा पुलिस का पहरा। संवाद
फोटो 31- सबादा गांव स्थित आरोपी राहुल का मकान। संवाद
फोटो 32- महावरा गांव स्थित जकरीन का मकान। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed