{"_id":"634ef1aa8dffb8240268a301","slug":"youths-raid-the-garage-vandalized-vehicles-banda-news-knp724006876","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदाः गैराज में युवकों का धावा, वाहनों में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदाः गैराज में युवकों का धावा, वाहनों में की तोड़फोड़
विज्ञापन
तोड़फोड़ के बाद बोलेरो के टूटे शीशे और बिखरा कांच।
- फोटो : BANDA
नरैनी (बांदा)। तमंचा और लाठी-डंडे लेकर पहुंचे दर्जन भर युवकों ने गैराज में धावा बोलकर वाहनों में तोड़फोड़ की। हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि एक युवक से मारपीट का बदला लेने के लिए आरोपी लामबंद होकर आए थे।
कोतवाली क्षेत्र के कालिंजर मार्ग में एक तरफ इंदिरा नगर और दूसरी पटरी पर राजीव नगर है। सोमवार रात लगभग 10 बजे बाइकों पर सवार करीब एक दर्जन युवक आए और तमंचे से हवाई फायरिंग करने लगे। फायरिंग की आवाज सुनकर दहशत फैल गई और लोग छतों पर पहुंच गए।
फिर शरारती युवकों ने पास में स्थित गैराज में घुसकर जमकर उत्पात किया और वहां खड़ी बोलेरो और स्विफ्ट डिजायर में तोड़-फोड़ की। लगभग 15 मिनट तक हंगामा करने के बाद फरार हो गए। गैराज संचालक असलम खां ने बताया कि दोनों वाहन मरम्मत के लिए आए थे।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि रात में शोर सुनकर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन युवक भाग चुके थे। जांच के बाद देर रात मोहल्ले के तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। एक क्षतिग्रस्त बाइक भी मिली है। उन्होंने हवाई फायरिंग से इन्कार किया। कहा कि मोहल्ले के राजीव नगर निवासी युवक से मारपीट होने पर दूसरे पक्ष के युवकों ने हंगामा किया। उनकी तलाश की जा रही है।